दूध के अलावा किसी चीज से पनीर बनाया तो खैर नहीं! कुरुक्षेत्र में मिठाइयों की दुकानों पर छापेमारी, दुकानदारों में मचा हड़कंप

Edited By Isha, Updated: 01 Sep, 2026 10:33 AM

making paneer from anything other than milk spells trouble

शहर में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने अचानक दो दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने दुकानों पर मौजूद खाद्य सामग्री की जांच करते हुए मिठाई और पनीर के सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।

कुरुक्षेत्र(रणदीप): शहर में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने अचानक दो दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने दुकानों पर मौजूद खाद्य सामग्री की जांच करते हुए मिठाई और पनीर के सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।

फूड सेफ्टी टीम की कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अब सभी की नजरें सैंपल की जांच रिपोर्ट पर रहेंगी। रिपोर्ट में यदि खाद्य पदार्थ तय मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं तो विभाग की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

कुरुक्षेत्र फूड सेफ्टी अधिकारी अमित चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के द्वारा स्पेशल अभियान चलाया गया हैं। दूध के अलावा किसी और चीज से बने पनीर को बैन किया गया है। इसीलिए विभाग की टीम डायरी और मिठाइयों की दुकान पर रेड कर रही है। 

कुरुक्षेत्र फूड सेफ्टी अधिकारी अमित चौहान ने कहा कि अगर दूध के अलावा किसी और चीज से पनीर पाया जाता है तो उसके सैंपल लिए जा रहे और उस दुकानदार पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज टीम ने मिठाई और पनीर के तीन सैंपल लिए हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!