KMP पर दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 6 की मौत और 15 घायल...खाटू श्याम से लौट रहे थे श्रद्धालु

Edited By Isha, Updated: 01 Sep, 2026 09:52 AM

pickup truck carrying pilgrims collides with a truck 6 dead and 15 injured

हरियाणा के कुंडली-मानसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा सामने आया है। राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर उत्तर प्रदेश लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी

पलवल(गुरदत्त):  हरियाणा के कुंडली-मानसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा सामने आया है। राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर उत्तर प्रदेश लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

PunjabKesari
हादसा इतना भीषण था कि पिकअप और ट्रक दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनएचएआई की राहत टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला।सभी पीड़ित उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं, जो राजस्थान में खाटू श्याम जी के दर्शन के बाद अपने घर लौट रहे थे।

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े ट्रक का अंदाजा न लग पाने या अचानक असंतुलन बिगड़ने के कारण पिकअप सीधे उसमें जा घुसी। दुर्घटना में घायल हुए 15 लोगों को तुरंत नजदीकी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की आगामी जांच जारी है।

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!