व्यापारी से WhatsApp पर 5 करोड़ की रंगदारी, विदेशी नंबर से आया धमकी भरा Voice Message...2 दिन का अल्टीमेटम

Edited By Isha, Updated: 01 Sep, 2026 02:16 PM

businessman extorted for 5 crore via whatsapp

अनाज मंडी के एक व्यापारी को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर फोन कर 5 करोड़ की फिरौती मांगी। फिरौती न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। व्यापारी डी को यह धमकी व्हाट्सएप पर वॉयस मैसेज

भूना : अनाज मंडी के एक व्यापारी को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर फोन कर 5 करोड़ की फिरौती मांगी। फिरौती न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। व्यापारी डी को यह धमकी व्हाट्सएप पर वॉयस मैसेज के जरिए मिली। जानकारी अनुसार शनिवार शाम को अनाज मंडी में आढ़त व पैस्टीसाइड्स वं का कारोबार करने वाले व्यापारी देवीलाल को व्हाट्सएप पर एक वॉयस मैसेज मिला।

ऑडियो मैसेज में स्पष्ट रूप से धमकी देते हुए कहा गया, "5 करोड़ के लिए मैसेज है भाई तेरे लिए... हां-ना का रिप्लाई करना, नहीं तो जो काम मिला है ना, ये सारे मिट्टी कर दूंगा...

व दो दिन का टाइम है।" यह मैसेज 'भाई साहब' की तरफ से है। ने धमकी मिलने के बाद व्यापारी ने पुलिस को सूचित किया तथा लिखित में शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की। भूना थाना प्रभारी र कंवर सिंह ने बताया कि पहले व्यापारी को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल की गई थी, अज्ञात नंबर होने के चलते व्यापारी ने ने फोन नहीं उठाया तो उसे फिर वॉयस मैसेज भेजकर यह धमकी दी गई है। भूना पुलिस, साइबर पुलिस और सी. आई.ए. टीम मामले की जांच में जुटी हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!