Edited By Isha, Updated: 02 Sep, 2026 11:00 AM

हरियाणा के सोनीपत-पानीपत बॉर्डर पर गायक अंकित की हत्या की प्लानिंग की गई थी। गिरोह के सदस्यों ने करीब 30 दिन तक रेकी भी की। छह माह से अंकित का सोनीपत और रोहतक जाना कम होने के कारण
हरियाणा डेस्क: हरियाणा के सोनीपत-पानीपत बॉर्डर पर गायक अंकित की हत्या की प्लानिंग की गई थी। गिरोह के सदस्यों ने करीब 30 दिन तक रेकी भी की। छह माह से अंकित का सोनीपत और रोहतक जाना कम होने के कारण शूटरों ने प्लान बदल दिया। फिर शामली में हत्या करने की योजना बनाई।
एसपी एनपी सिंह के अनुसार जांच में सामने आया कि करनाल जेल में बंद पंपू गिरोह के सरगना राकेश और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सोनीपत के मोई गिरोह के रोहित के कहने पर अंकित की हत्या की साजिश का प्लान तैयार किया गया था। गोगी गैंग के सरगना राहुल उर्फ भोलू और कनाडा में बैठे गिरोह के चिराग व मोंटी के संपर्क में रहने वाले शूटरों को हत्या का टारगेट दिया गया। पहले गांव के पास हत्या करने की प्लानिंग थी, लेकिन फिर जगह बदली और अंत में जिम के बाहर वारदात को अंजाम देने का स्थान तय किया