राष्ट्रपति पुलिस पदक सम्मानित किए डीजीपी होमगार्ड बीके सिन्हा

Edited By Shivam, Updated: 14 Aug, 2019 04:37 PM

president police medal awarded dgp home guard bk sinha

हरियाणा प्रदेश के 13 पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस-2019 के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।  पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिदेशक,...

चंडीगढ़: हरियाणा प्रदेश के 13 पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस-2019 के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।  पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिदेशक, होम गार्ड व सिविल डिफेंस तथा इंचार्ज भौंडसी कॉंप्लेक्स के पद पर तैनात डॉ. बी. के. सिन्हा तथा पंचकूला में उप-निरीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे सुभाष चन्द्र को विषिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, जबकि 11 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।

PunjabKesari, DGP

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में पटौदी गुरुग्राम के उप-पुलिस अधीक्षक वीर सिंह, पंचकूला के उप-पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश, मधुबन करनाल में तैनात निरीक्षक अनिल कुमार, पंचकूला में तैनात निरीक्षक श्रवण कुमार, अम्बाला कैंट के निरीक्षक विकास, गुरुग्राम की महिला निरीक्षक श्रीमती लैली वरघीस, फरीदाबाद के उप-निरीक्षक प्रकाश चंद, राज्य सतर्कता ब्यूरो के उप-निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार, एग्जम्टी उप-निरीक्षक, पंचकूला रामप्रताप, सहायक उप-निरीक्षक, पंचकूला सुमन कुमार व गुरुग्राम के सहायक उप-निरीक्षक रविन्द्र कुमार शामिल हैं।

इस अवसर पुलिस महानिदेषक मनोज यादव ने विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। पदक विजेताओं की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!