किसान, मजदूर व महिलाओं के हित के लिए काम कर रही है वर्तमान सरकार: नायब सिंह

Edited By Isha, Updated: 22 Jun, 2024 07:58 PM

present government is working for the welfare of farmers laborers and women

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीब, किसान, मजदूर व महिलाओं के हित के लिए काम कर रही है। प्रत्येक वर्ग के हित के लिए नई योजनाएं बनाई गई हैं और उन्हें लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह शनिवार को जिला...

 चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी):  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीब, किसान, मजदूर व महिलाओं के हित के लिए काम कर रही है। प्रत्येक वर्ग के हित के लिए नई योजनाएं बनाई गई हैं और उन्हें लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह शनिवार को जिला सोनीपत के गांव दोदवा में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

 गोहाना से दिल्ली जाते समय मुख्यमंत्री ने गांव के लोगों से अचानक मिलने का कार्यक्रम बनाया। उन्होंने इस अवसर पर गांव के लोगों की मांग पर गांव के राजकीय स्कूल को मिडिल से दसवीं कक्षा तक अपग्रेड करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को अधिक से अधिक राजकीय स्कूलों में दाखिला करवाएं। सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षित स्टाफ है और बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। mउन्होंने कहा कि गांव के सरपंच द्वारा विकास कार्यों हेतु जितने भी एस्टीमेट भेजे गए हैं उनका पैसा अगले दो-तीन दिन में रिलीज कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर उन्होंने सभी ग्रामीणों का अभिवादन किया और बुजुर्गों व महिलाओं से आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर राई से विधायक श्री मोहनलाल बडोली ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और गांव में पहुंचने पर धन्यवाद भी किया। इस अवसर पर गांव के लोगों ने पगड़ी व फूल मालाएं पहनाकर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह का स्वागत किया। बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं भी उन्हें आशीर्वाद देने के लिए पहुंची। इस अवसर पर गांव के सरपंच रमेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!