गर्भ जांच गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, 45 हजार में किया सौदा

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Sep, 2020 12:06 PM

pregnancy investigation gang busted 2 arrested deal done for 45 thousand

पंजाब में संगरुर के पास धुरी कस्बे में स्थित अल्ट्रासाउंड सैंटर में चल रहे गर्भ जांच गिरोह का अम्बाला व कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया...

अम्बाला शहर : पंजाब में संगरुर के पास धुरी कस्बे में स्थित अल्ट्रासाउंड सैंटर में चल रहे गर्भ जांच गिरोह का अम्बाला व कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। शहर की जंडली निवासी महिला द्वारा एक डिकोड की जांच करवाई जानी थी जिसके लिए 45 हजार रुपए में सौदा तय किया था। महिला व एक अन्य व्यक्ति डिकोय को साथ लेकर पहले पटियाला तो फिर बाद में संगरुर के पास क्लिनिक में लेकर गए। वहां जांच के बाद मरीज को लड़की होने की बात बताकर 30 हजार रुपए भी ले लिए। वापस आते समय टीम ने पुलिस के साथ शहर में दोनों एजैंटों को हिरासत में ले लिया।

सदर थाने में कुरुक्षेत्र निवासी सेना से रिटायर्ड जसदेव सिंह, उसका बेटा तरणजीत सिंह, पंजाब  पुलिस की कांस्टेबल बहू प्रदीप कौर व जंडली निवासी सुनीता के खिलाफ पी.एन.डी.टी. के तहत केस दर्ज किया गया है। हुआ यूं कि कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि अम्बाला शहर के जंडली निवासी महिला गर्भ जांच करवाने के खेल में शामिल है। इसके बाद कुरुक्षेत्र से मामले की सूचना अम्बाला स्वास्थ्य विभाग को दी गई औऱ कुरुक्षेत्र से विभाग द्वारा एक महिला डिकोय मरीज को तैयार किया गया। अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए करीब 45 हजार रुपए में सौदा तय किया गया औऱ कुरुक्षेत्र निवासी जसदेव सिंह को 15 हजार रुपए एडवांस भी दे दिए। वहीं कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अम्बाला शहर पहुंची और स्थानीय अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद दोनों जिलों की संयुक्त टीम महिला एजैंट व डिकोय का पीछा करते हुए पटियाला पहुंची। लेकिन वहां एजैंटों ने मरीज के साथ गई आशा वर्कर को पटियाला में ही उतार दिया औऱ मरीज को संगुरुर के पास धुरी स्थित क्लिनिक में लेकर पहुंची। 

अम्बाला पहुंचते ही टीम ने आरोपियों को पकड़ा
क्लिनिक में अल्ट्रासाउंड होने के बाद महिला मरीज से 30 हजार रुपए बकाया राशि लेकर उसे गर्भ में लड़की होने की बात बताई। इसके बाद एजैंट महिला व आशावर्कर को साथ लेकर अम्बाला आ रहे थे लेकिन यहां पहुंचते ही दोनों जिलों की संयुक्त टीम ने पुलिस की मदद से उन्हें पकड़ लिया। एजैंटों से मौके पर ही 30 हजार रुपए भी रिकवर कर लिए और उन्हें बाद में शहर के सदर थाने में लाया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि जसदेव सिंह सेना से रिटायर्ड है और उसके बेटे तरणजीत सिंह की पत्नी प्रदीप कौर पंजाब पुलिस में कांस्टेबल लगी हुई है। क्लिनिक संचालक भी प्रदीप कौर का ही जानकार था और उसके जरिए ही अल्ट्रासाउंड की बात डॉक्टर के साथ होती थी। तरणजीत व प्रदीप कौर को अभी गिरफ्तार किया जाना है लेकिन जसदेव व सुनीता को पुलिस ने गिरफ्तार करके उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुनीता रानी अम्बाला शहर के प्राईवेट क्लिनिक में नौकरी करती थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!