विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, प्रदीप गिल ने जींद के अर्बन एस्टेट में खोला चुनावी कार्यालय

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 25 Jun, 2024 05:12 PM

pradeep gill opened election office in jind s urban estate

देश में लोकसभा चुनाव का माहौल अभी ठंडा तक नहीं हुआ था हरियाणा में तीन महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की चर्चाएं गर्म हैं कि कौन अबकी बार हरियाणा में सरकार बनाएगा।

जींद (अमनदीप पिलानिया): देश में लोकसभा चुनाव का माहौल अभी ठंडा तक नहीं हुआ था हरियाणा में तीन महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की चर्चाएं गर्म हैं कि कौन अबकी बार हरियाणा में सरकार बनाएगा। साल 2024 के लोकसभा चुनाव की बात करे तो हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने हुड्डा ग्रुप की वजह से जबरदस्त कम बैक किया हैं जहाँ साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटों पर जीतकर आई थी, वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अथक प्रयासों से हरियाणा में कांग्रेस अबकी बार 5 लोकसभा सीट जितने में कामयाब हुई हैं। अब हरियाणा में तीन महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं वहीं कांग्रेस पार्टी की टिकट की लड़ाई में सभी नेता अपने-अपने स्तर पर मेहनत कर रहे हैं हम बात कर रहे हैं हरियाणा के मध्य स्थित जींद जिले की जिसको हरियाणा की राजनीतिक राजधानी भी कहा जाता हैं और जींद जिले का हरियाणा की राजनीति में बहुत बड़ा अहम योगदान रहता हैं, वहीं जींद विधानसभा को जीतने के अथक प्रयास में कांग्रेस नेता प्रदीप गिल लगे हुए हैं और लोकसभा चुनाव के दौरान सतपाल ब्रह्मचारी के लिए दिन-रात मेहनत करके प्रदीप गिल ने ब्रह्मचारी को जिताने का काम किया ही वही गिल ने अपनी मेहनत से हरियाणा कांग्रेस के शिर्ष नेतृत्व में अपनी एक अलग जगह बनाने का काम भी किया हैं।

PunjabKesari

गिल ने जींद के अर्बन एस्टेट मकान नंबर 1289 में अगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी कार्यलय खोला और मंगलवार के दिन गिल ने जींद विधानसभा के कार्यकर्ताओं की एक अहम मीटिंग बुलाई और लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और वहीं हरियाणा में तीन महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत की व सभी को दिशा-निर्देश दिए कि कैसे हरियाणा में जींद विधानसभा को जीतकर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाये। 

गिल ने कहा आज हरियाणा में कांग्रेस पार्टी का माहौल बना हुआ हैं जैसा कि आपने देखा साल 2019 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा के सांसद जीतकर आये थे, लेकिन आज हरियाणा की जनता भाजपा से इतनी परेशान हैं कि उन्होंने अपने मत का प्रयोग करके भाजपा के घमण्ड को चूर-चूर करने का काम किया हैं। आज हुड्डा साहब के नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया और 5 सीटों पर आज कांग्रेस के पांच सांसद जीतकर आये। 

गिल ने कहा लोकसभा चुनाव तो एक ट्रेलर था हरियाणा में अगामी विधानसभा चुनाव में फ़िल्म देखने को मिलेगी। हरियाणा में चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं। वही गिल ने कहा विधानसभा चुनाव में जींद अबकी बार इतिहास रचने जा रहा हैं। कार्यकर्ता मीटिंग के दौरान जींद विधानसभा से सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!