राज्य सभा में वोट रद्द मामले पर बिजली मंत्री का बयान, अजय माकन पर कसा तंज

Edited By Isha, Updated: 20 Jul, 2022 03:11 PM

power minister s statement on cancellation of congress vote in rajya sabha

हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कांग्रेस नेता अजय माकन पर तंज कसा है। माकन को ''छाता सैनिक '' बताते हुए रणजीत सिंह ने राज्यसभा चुनाव वोट रद्द विवाद में कांग्रेस विधायक किरण चौधरी का बचाव किया। रणजीत सिंह ने किरण चौधरी

सिरसा(सतनाम): हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कांग्रेस नेता अजय माकन पर तंज कसा है। माकन को 'छाता सैनिक ' बताते हुए रणजीत सिंह ने राज्यसभा चुनाव वोट रद्द विवाद में कांग्रेस विधायक किरण चौधरी का बचाव किया। रणजीत सिंह ने किरण चौधरी को बेबाक और मजबूत महिला नेत्री बताया। उन्होंने हर घर तिरंगा मुहिम को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री , विधायक गोपाल कांडा और स्वयं मैंने एक माह के वेतन का योगदान दिया। हरियाणा में करीब 60 लाख घरों पर तिरंगा लगाया जाएगा।

बिजली मंत्री आज सिरसा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जन समस्याएं सुन रहे थे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने राज्य सभा चुनाव में हार के बाद अजय माकन द्वारा कल दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किरण चौधरी पर आरोप लगाना गलत है। अजय माकन को उनके दिल्ली आवास के बाहर ही कोई नहीं जानता। वे केवल इंदिरा, राजीव की पुण्यतिथि पर सोनिया - राहुल के लिए फूल माला लिए खड़े रहते हैं। उन्होंने अजय माकन को छाता सैनिक बताया। रणजीत सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी की भागीदारी को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में यह अभियान चलेगा ताकि गलोबल वार्मिंग के खतरे से निपटने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लग सके। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!