पत्नी से बढ़ी नजदीकियां तो पति ने शख्स को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दम्पति को किया गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Jul, 2024 11:22 AM

police arrested the couple murder case

हरियाणा में हत्याओं का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सोनीपत से सामने आया है, जहां जिले के सेक्टर-12 में  शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक शख्स की पहचान उसकी बाइक से हुई।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा में हत्याओं का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सोनीपत से सामने आया है, जहां जिले के सेक्टर-12 में  शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक शख्स की पहचान उसकी बाइक से हुई। मृतक शख्स सोनीपत के ज्ञान नगर का रहने वाला राकेश था। वहीं पुलिस ने भी महज कुछ ही घंटे में हत्या की वारदात को सुलझा दिया और जो खुलासा हुआ, वह हैरान कर देने वाला था। खुलासा हुआ है कि इस मामले में पति-पत्नी ने ही इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश का रिमांड पर लेगी।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार राकेश सोनीपत के ज्ञान नगर का रहने वाला है और आरोपी शंकर के साथ उसकी दोस्ती थी।आरोपी शंकर जम्मू कश्मीर में ट्रक ड्राइवर है और वहां से वह ऑनलाइन पैसे राकेश के पास भेजता था। राकेश के पास से मंजू पैसे लेने के लिए आई थी और पैसों के लेन-देन में राकेश और मंजू की नजदीकियां बढ़ गई। जब इस बात का पता शंकर को लगा तो शंकर ने मंजू को कहा कि वह राकेश को फोन कर बुलाए। मंजू ने शंकर के कहे अनुसार राकेश के पास फोन किया कि वह उससे मिलने के लिए सेक्टर-12 के आउटर पर आए। राकेश मंजू से मिलने के लिए सेक्टर-12 के आउटर पर जैसे ही पहुंचा, वहां पर पहले से ही मौजूद शंकर ने चाकू से राकेश का गला काट दिया और पति-पत्नी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर इस मामले का खुलासा किया है।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!