छिनैती की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 10 Oct, 2019 12:04 PM

police arrested the accused for snatching people

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुडग़ांव पुलिस की सोहना अपराध शाखा ने लोगों से छिनैती करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेशकर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया.........

गुडग़ांव (ब्यूरो) : पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुडग़ांव पुलिस की सोहना अपराध शाखा ने लोगों से छिनैती करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेशकर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पिछले चार अक्तूबर को थाना भौडसी में सोहना निवासी दिव्या ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने ऑफिस से ऑफ शेयरिंग ऑटो से अपने साथियों के साथ अपने घर जा रही थी। जब वह महेन्द्रवाड़ा मोड़ पहुंची तो तीन युवक पल्सर बाइक पर सवार होकर ऑटो के पास आए।

इस दौरान एक युवक ने युवती के हाथ से उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फिर दोनों बाइक से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्र्ज कर लिया। इस मामले की जांच करते हुए सोहना अपराध शाखा प्रभारी सत्येंद्र रावल की टीम ने दोनों आरोपितों को सोहना चुंगी नम्बर-1 से काबू कर लिया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!