Edited By Manisha rana, Updated: 04 Jun, 2022 10:59 AM

यमुनानगर के पॉश इलाके में दो दिन पहले देर रात गोली चला कर दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने 36 घंटे में ही गिरफ्तार करने में सफलता...
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर के पॉश इलाके में दो दिन पहले देर रात गोली चला कर दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने 36 घंटे में ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। इस सिरफिरे आशिक ने रात को उस समय गोलियां चला कर दहशत फैला दी जब सब लोग गहरी नींद में सोए हुए थे।

पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने बताया कि गगन का लड़की से फ्रेंडशिप को लेकर विवाद था। उसने पहले फोन किया, फिर बहस हुई। उसके बाद उसने उस इलाके में पहुंचकर फायरिंग की। जिस पर सीआईए की दोनों टीमें व डीएसपी मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान सीसीटीवी भी पुलिस को मिला था। जिसमें बाइक पर सवार होकर दो युवक आते हैं। एक युवक गली के कोने में बाइक पर खड़ा हो जाता है जबकि दूसरा युवक बाइक से उतर कर फायरिंग करता है। उसके बाद दोनों भाग जाते हैं। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज होने के बाद गगन की गिरफ्तारी की है। मोहित ने बताया कि अब युवक को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि उसने यह हथियार कैसे व कहां से खरीदा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)