पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, लाखों रुपए की स्मैक बरामद
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 17 Apr, 2023 04:43 PM

प्रदेश की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने यमुनानगर बस स्टैंड से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके कब्जे से 335 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
यमुनानगर(सुमित): प्रदेश की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने यमुनानगर बस स्टैंड से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके कब्जे से 335 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी कीमत बाजार में 10 लाख रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान यूपी के बरेली के निवासी शाहिद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
बता दें कि प्रदेश में कठोर कानून होने के बावजूद भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नशा तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे है। वहीं हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया की उनकी टीम को सूचना मिली थी की एक युवक काले रंग का शर्ट बनकर स्मैक बेच रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू कर लिया। इस दौरान तलाशी ली गई तो 335 ग्राम के करीब स्मैक बरामद हुई। वह नशे की खेप को लेकर यूपी से यमुनानगर आया था। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी,जिससे मामले का पूरी तरह से खुलासा हो सके।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

हरियाणा पुलिस का 'ऑप्रेशन आक्रमण-21', होली से पहले 1048 आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्तौल-कारतूस किए...

कुरुक्षेत्र में महिला नशा तस्कर 1 साल के लिए पाबंद, भेजी गई जेल... जमानत पर आकर बार-2 कर रही थी...

तस्करी में अब महिलाएं भी आगे, यमुनानगर में 30 लाख से ज्यादा की अफीम सहित 3 गिरफ्तार, पूरा नेटवर्क...

Nuh : महिला और 3 बेटियों की कुएं में कूदकर मौत मामले में पति गिरफ्तार, आरोपी नशे में करता था मारपीट

Dabwali में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, पुलिस ने 1.32 करोड़ की अवैध प्रॉपर्टी की फ्रीज

कुरुक्षेत्र में रिटायर्ड फौजी से 16.5 लाख की ठगी, पुलिस में भर्ती का दिया था झांसा

'2 दिन में 25 लाख रुपए चाहिए'... पानीपत में व्यवसायी से रॉयल गैंग के नाम से मांगी फिरौती

Encounter in Haryana: रोहतक में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो आरोपी घायल गिरफ्तार

Haryana: पुलिस और डॉक्टरों की जंग में 'इलाज' हुआ गिरफ्तार; सड़कों पर मरीज, अस्पतालों में ताले

गायक Badshah के खिलाफ हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय