हरियाणा में गरजे PM मोदी, बोले- लाखों परिवारों को अब मिलेगा लाभ, कहा- अब सारी चिंताएं आपका ये बेटा करेगा

Edited By Isha, Updated: 14 Sep, 2024 07:39 PM

pm modi roared in haryana

हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी आज कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कई बड़े एलान किए। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले हमने बहुत बड़ा निर्णय लिया है। जिसका लाभ हरियाणा के लाखों परिवारों को मिलेगा।

कुरुक्षेत्र  (रणदीप रोड़): हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी आज कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कई बड़े एलान किए। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले हमने बहुत बड़ा निर्णय लिया है। जिसका लाभ हरियाणा के लाखों परिवारों को मिलेगा। 

उन्होंने कहा   कांग्रेस देश की एकता पर लगातार हमला कर रही है। भाजपा को बदनाम करने के लिए उसको भारत को बदनाम करने में शर्म नहीं आ रही है। इसलिए अब कांग्रेस और उसके साथियों से सावधान रहना है। आज की कांग्रेस अर्बन नक्सल का नया रूप बन गई है। कांग्रेस को अब झूठ बोलने में कोई शर्म नहीं आती है। कांग्रेस हर रोज एक नया झूठ बोलती है। कांग्रेस के लिए तुष्टिकरण ही सबसे बड़ा लक्ष्य है। आज तो हालत ये हो गई है कि कांग्रेस के राज में कर्नाटक में गणपति जी को भी सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। पूरा देश आज गणेश उत्सव मना रहा है... और कांग्रेस विघ्नहर्ता की पूजा में भी विघ्न डाल रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने तय किया है 70 वर्ष की आयु से बड़े बुजुर्ग को पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज मिलेगा। गरीब हो या अमीर सभी को पांच लाख रुपये तक बीमारी का खर्चा हम भरेंगे। अब उसके इलाज के लिए उसके बच्चों को फिक्र करने की जरूरत नहीं है। यह फिक्र आपका ये बेटा करेगा। देश के बुजुर्गों को दी गई गारंटी मोदी ने पूरी कर दी है।

PunjabKesari

पहले पर्ची खर्ची चलाती थी, लेकिन अब योग्यता के आधार पर नौकरियां मिलती हैः सैनी
इस दौरान कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने संबोधन में कहा  की  हमारी सरकार और दूसरी सरकार के कार्यकाल में जमीन आसमान का फर्क दिखता है। पहले पर्ची खर्ची चलाती थी, लेकिन अब योग्यता के आधार पर नौकरियां मिलती है। 72 घंटे में किसानो का पैसा सीधा उनके खाती जाता है। आज कर्मचारियों को ट्रांसफर के लिए किसी के पास नही जाना पड़ता। घर बैठे ट्रांसफर होती है वह भी मनपसंद जगह पर। हरियाणा एक हरियाणवी एक के  साथ हमारी सरकार ने काम किया है। दिल्ली में जिसकी सरकार होती है हरियाणा में भी उसी की सरकार होती है।


नायब सैनी की प्रशंसा पूरे देश में होतीः पीएम मोदी 
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा की  कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सैनी भी उम्मीदवार है। नायब सैनी की प्रशंसा पूरे देश में होती है। बहुत कम समय में इतने लोगो को लोकप्रियता मिलती है। हरियाणा का जो भी व्यक्ति मिलता है वह कहता है नायब सैनी विनम्रता से हरियाणा का गौरव बढ़ा देते है। पिछड़े समाज से निकलकर इस पद पर पहुंचना और फिर भी विनम्रता से जीना बहुत बड़ी उपलब्धि है

PunjabKesari
फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने का निवेदन करने आया हुंं पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि यहां गीता का ज्ञान है, यहां सरस्वती सभ्यता की पहचान है। गुरु गोबिंद सिंह के चरण पड़े। ऐसी पावन धरती से फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने का निवेदन करने आया हुंं। दिल्ली में लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर दिया। मेरा राजनीतिक अनुभव कहता है कि प्रदेश में भाजपा हैट्रिक लगाएगी। दिल्ली में जिसकी सरकार होती है हरियाणा में भी उसी की सरकार होती है। 
 


पीएम की संबोधन के मुख्य बिंदू

  • 15 लाख करोड़ रूपए के काम शुरू करवा दिए है 3 करोड़ लोगो के लिए गरीब को घर बनवा दिए है। यह गरीब के सपनो का लांचिंग पैड होगा 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने पर काम कर रहे है। 1 करोड़ लखपति दीदी बन चुके है 100 दिनों में 11 लाख से जायदा लखपति दीदी बन चुकी है।
  • 2 दिन पहले ही बहुत बड़ा फैसला हमने लिया,  जिसका लाभ हरियाणा के लाखो परिवारों को मिलेगा 70 वर्ष से अधिक बुजुर्ग को 5 लाख रुपए का मुफ्त इलाज मिलेगा।
  • अब बुजुर्गो के इलाज के लिए उनके बच्चो को चिंता करने की जरूरत नही है, आप अपने बच्चो की चिंता कीजिए आपके माता पिता की चिंता आपका बेटा करेगा।
  • बीते वर्षों में हरियाणा कमाई निवेश के मामले में देश के टॉप राज्यो में पहुंचा है।
  • हमने कांग्रेस की सरकार का वो दौर देखा है जब विकास का पैसा एक जिले तक सीमित रहता था। इतना ही नही वो पैसा किसी किस की जेब में जाता था यह भी सभी जानते है
  • भाजपा की सरकार से पहले हरियाणा के आधे घरोए नल कनेक्शन नहीं था। आज 70% नल कनेक्शन हरियाणा में है भाजपा की सरकार देश में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए बिजली का बिल जीरो करने में जुटी है।
  • इसके लिए हमने पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना शुरू की है हर परिवार को 80 हजार रुपए की मदद दी जा रही है। डबल इंजन की सरकार का कमाल देखिए हरियाणा के हर घर को 30 हजार एक्स्ट्रा देगी यानी कुल मिलाकर 1 लाख 10 हजार रुपए की मदद देगी। 
  • हरियाणा का कर्ज चुकाना मेरे लिए मुश्किल है।इसलिए मै अपना कर्तव्य समझ कर आपसे बाते करना चाहता हु। अपनो के सामने अपना दिल हल्का करना चाहता हुं।
  • आपके पड़ोस में हिमाचल है, वहा दो साल पहले कांग्रेस की सरकार बन गई थी। आज वहा का कोई भी नागरिक खुश नही है। कांग्रेस ने हार वर्ग को झूठ की घुट्टी पिलाई थी।
  • कांग्रेस ने जो भी वायदे किए वह पूरे नही किए। आज हिमाचल में कर्मचारियों को अपनी सैलरी के लिए हड़ताल करनी पड़ रही है। हिमाचल में मुख्यमंत्री झूठे सैलरी छोड़ने का दिखावा कर रहे है।
  • आज हिमाचल में स्कूल कॉलेज बंद करने की नौबत आ गई है। हिमाचल की हालत कांग्रेस ने इतनी खराब कर दी है कि वहा की सरकार से संभले नही संभल रही। पूरे देश में झूठे वायदे करना झूठे दावे करना यह कांग्रेस कर रही है।
  • कांग्रेस से बड़ी बेईमान पार्टी पूरे देश नही है। कांग्रेस के झूठ ने कर्नाटक को भी नही छोड़ा है, वहा विकास कार्य ठप्प है। निवेश और नौकरी दोनो कम हो गए है। अच्छे खासे राज्यो को खराब कैसे करना है यह कांग्रेस ने करके दिखाया है।कांग्रेस कट्टर बेईमान पार्टी है, इनके पुछलग भी बेईमान है।
  • पंजाब का हाल भी वैसा ही है। कांग्रेस को कुरुक्षेत्र से चुनौती देता हु, किसानो के लिए बड़े बड़े वायदे करते है। लेकिन सच्चाई यह है की झूठ के इलावा कुछ नही है।
  • कर्नाटक और तेलंगाना में किसान योजना लागू क्यों नही करते। कांग्रेस यह करके दिखाए। जमीन पर काम करके दिखाए।
  • एमएसपी को लेकर कांग्रेस बहुत शोर करती है, लेकिन हरियाणा की भाजपा सरकार 24 फैसले एमएसपी पर खरीदती है।
  • मै कांग्रेस से पूछता हूं कर्नाटक और तेलंगाना में वहा की कितनी फैसले एमएसपी और कितने दामों में खरीदती है विदेशो में यूरिया की बोरी 3 हजार में बिकती है, वही बोरी आपको 300 से भी कम में मिलती है।
  • केंद्र सरकार ने बीते सालों  में 10 लाख करोड़ रूपयो का बोझ केंद्र सरकार ने उठाया है।
  • कांग्रेस के राज में किसी किसान के खाते में पैसा जमा होता था। यह लोग एक पाई भी नही देते था। किसानो के खाती सीधे पैसे देने का काम भाजपा ने किया। सवा 3 लाख करोड़ रुपए किसान सम्मान निधि दिए।
  • भाजपा सरकार ने पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन योजना लागू की। 10 लाख करोड़ रूपयो की मदद पूर्व सैनिकों को दी है वह भी हरियाणा के।
  • 15 सितंबर 2013 को बीजेपी ने  मुझे पीएम के उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया था।
  • पहला कार्यक्रम रेवाड़ी में पूर्व सैनिकों का बीच में  हुआ था, मैने मंच से कहा था कि आपकी तपस्या को जाया नही जाने दुगा। अब इस योजना में नई अमेंडमेंड्स की है। उसका लाभ भी मिलेगा। कांग्रेस कश्मीर में धारा 370 को लागू करने की बात कर रही है। वहा हमारे सैनिकों को पत्थर मारे जाते थे।
  • कांग्रेस धारा 370 के उस दौर को वापिस लाना चाहती है। कांग्रेस हरियाणा की माताओं से उनकी संताने छीनना चाहती है।
  • कांग्रेस के राज में कर्नाटक में गणपति को भी सलाखों के पीछे डाल दिया। आज पुराने वाली कांग्रेस नही है, आज की कांग्रेस अर्बन नक्सल का नया रूप बन गई है।
  • कांग्रेस कां झूठ पकड़ा जाता है तो भी उसको शर्म नही आती। कांग्रेस और उनके साथियों से सावधान रहना है। भारत में सबसे बड़ा दलित आदिवासी विरोधी अगर कोई है तो कांग्रेस का परिवार है। सरकार में आए तो दलितों का आरक्षण खत्म कर देगे।
  • कांग्रेस का परिवार हमेशा से ही बाबा साहब अम्बेडकर से नफरत करता रहा।
  • नेहरू जब पीएम थे, राज्यो के मुख्यमंत्रियों को पत्र दिए थे उन्होंने कहा था कि आरक्षण वाले नौकरी पा जायेगे तो क्वालिटी खत्म हो जायेगी। इंदिरा गांधी ने भी ओबीसी आरक्षण पर रोक लगाकर रखी।
  • जब देश में भाजपा की सरकार बनी तब मंडल आयोग बना। फिर इनकी सरकार बनी तब भी मंडल आयोग की रिपोर्ट ठंडे बस्ते में चली गई। राजीव गांधी ने भी ओबीसी पर रोक लगा दी। अटल बिहारी की सरकार में ओबीसी को आरक्षण मिला।
  • कांग्रेस कान खोलकर सुन ले जब तक मोदी है तब तक बाबा साहेब आंबेडकर दिए गए आरक्षण को हटाने नही दुगा।
  • कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा हरियाणा से बेहतर कौन जानता है। जब जब कांग्रेस की सरकार आती है दलितों का जीना मुश्किल हो जाता है।
  • गोहाना कांड, मिर्चपुर कांड, 2014 में दलित की बेटियों केंसाथ जो हुआ उसको याद करके रूह काप जाती है। कांग्रेस की अदरूनी महाभारत को कांग्रेस संभाल ले।
  • एक परिवार को आगे बढ़ाकर जो राजनीति कांग्रेस कर रही है उसको पूरा दलित समाज देख रहा है। कांग्रेस के कार्यकाल में भ्रष्टाचार हुआ। इसका नुकसान हरियाणा के नौजवानों को हुआ।
  • भाजपा सरकार ने पर्ची खर्ची के खेल को बंद कर दिया है। इसकी प्रशंसा हुई। कांग्रेस की भर्ती रोको गैंग भर्तियों को रोकने में लगी है। 8 अक्टूबर के बाद फिर से भाजपा सरकार बनेगी।
     

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!