अंबाला पहुंचे PM मोदी, रतनलाल कटारिया को दी श्रद्धांजलि, बोले- हरियाणा धाकड़ है धाकड़...

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 18 May, 2024 03:48 PM

pm modi paid tribute to ratanlal kataria

हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर सभी नेता चुनाव प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं, वहीं भाजपा के लिए समर्थन मांगने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबाला पहुंचे हैं।

अंबाला: हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर सभी नेता चुनाव प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं, वहीं भाजपा के लिए समर्थन मांगने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबाला पहुंचे हैं। स्वर्गीय पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया की पुण्यतिथि के दिन अंबाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का आयोजन किया गया है। वहीं रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। वहीं प्रधानमंत्री की रैली के लिए मंच कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी नवीन जिंदल, अंबाला लोकसभा से बंतो कटारिया, विधायक सुभाष सुधा, मंत्री कंवरपाल गुर्जर, मंत्री असीम गोयल, पूर्व सीएम मनोहर लाल और अनिल विज मौजूद हैं।

PunjabKesari

भारत मां की जय से PM ने शुरू किया संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया। साथ ही रतनलाल कटारिया की बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंच से पीएम बोले कि हरियाणा यानी हिम्मत, हरियाणा यानी हौसला, तभी तो हरियाणा धाकड़ है धाकड़। मोदी ने तो कई सालों तक हरियाणा की रोटी खाई है। हरियाणा की तरह ही मोदी ने दस साल तक सरकार भी धाकड़ चलाई है।

PunjabKesari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही पाकिस्तान को भी घेरा। मोदी ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए धाकड़ सरकार जरूरी है। मैंने हरियाणा की रोटी खाई है और धाकड़ सरकार चलाई है। इस बार भी प्रदेश में सभी 10 सीटों पर कमल खिलाकर धाकड़ सरकार बनाएं। मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने सैनिकों की कोई बात नहीं सुनी। कांग्रेस ने सैनिकों को हमेशा धोखा दिया और झूठ बोला। कांग्रेस सरकार सैनिकों को लाठी देकर कहती थी कि आतंकियों का मुकाबला करो। हमने सेना को आत्मनिर्भर बनाया। आज हमारी सेना सबसे मजबूत है। नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में किसानों, खिलाड़ियों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों पर फोकस किया। इससे पहले भारत माता की जय के साथ नरेन्द्र मोदी ने संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा यानी हिम्मत, हरियाणा यानी हौसला, तभी तो हरियाणा धाकड़ है धाकड़। इससे पहले पूर्व सीएम मनोहर लाल, अंबाला और कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया और नवीन जिंदल ने पीएम मोदी का हरियाणा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। 

कांग्रेस ने सबसे पहला घोटाला सेना में ही किया

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमारी सेनाओं के फौजियों को धोखा देने का रहा है। देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने भारतीय सेना में ही किया था। बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाले कांग्रेस के शासनकाल में हुए। कांग्रेस ने भारत की सेनाओं को कमजोर बनाकर रखा। कांग्रेस ने विदेश से हथियार मंगवाने के नाम पर घोटाले किए। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के समय में हमारे सैनिकों को कपड़े, जूते, बुलेटप्रूफ जैकेट तक नहीं मिलती थी, उनके पास अच्छी राइफलें तक नहीं थी। जब मोदी सरकार आई तो हमने कहा कि अब ये नहीं चलेगा। मैंने भारत की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान शुरू किया। आज सेना को मेड इन इंडिया के हथियार मिल रहे हैं।

मंच से विज ने की मनोहर लाल की तारीफ

हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने मंच से लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भारत के 140 करोड़ लोगों के विश्वास के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा आ रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में वो करके दिखाया है जो आज तक कोई नेता नहीं कर पाया। आज राहुल गांधी ये कह रहा है कि मैं एक बटन दबाकर गरीबी खत्म कर दूंगा। इसकी दादी ने भी ये नारा दिया था, लेकिन गरीबी क्या हटी। पहली बार गरीबों के बारे में सोचा है वह नरेंद्र मोदी ने सोचा है। वह एक छोटे परिवार से आते हैं। वह मुंह में सोने का चम्मच लेकर नहीं पैदा हुए। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरीके से एक झटके में सीएम का पद छोड़ दिया है, इसलिए मैं अब उनको मनोहर लाल त्यागी कहता हूं।

PunjabKesari

बंतो कटारिया ने दी भाजपा को जीताने की गारंटी

वहीं अंबाला से बीजेपी कैंडिडेट बंतो कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये संकल्प लिया है कि अगर आप तीसरी बार उन्हें मौका देते हैं तो 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने की ओर कदम बढ़ाए जाएंगे। वो भारत बनाया जाएगा जो अखंड भी होगा और समृद्ध भी होगा। जहां हर घर में खुशहाली होगी। उन्होंने कहा कि आप 25 मई को अंबाला से भाजपा को जितवाने की गारंटी ले लीजिए, उसके बाद आपके और देश के भविष्य की गारंटी नरेंद्र मोदी की है।

PunjabKesari

मंच से बोले मनोहर लाल

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पूरे हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए घूम रहा हूं। प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री की तरफ से राम राम लोगों से करता हूं। लोग भी कहते हैं कि जब वो मिलें तो हमारी भी राम राम भी कहना। मैं अब पूर्व मुख्यमंत्री हूं, मुझे कई बार मुख्यमंत्री रहते हुए भी आपका स्वागत करने का सौभाग्य मिला, लेकिन आज मैं मोदी परिवार और करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में स्वागत कर रहा हूं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!