ऑक्सीजन लूट मामला: PM मोदी और अमित शाह ने की CM खट्टर से बातचीत

Edited By Isha, Updated: 22 Apr, 2021 02:08 PM

pm modi and amit shah interact with cm khattar on the issue of oxygen robbery

अस्पतालों में आक्सीजन की भारी कमी के कारण दिल्ली और हरियाणा के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। कल ही गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली पर आक्सीजन लूटने का आरो

ब्यूरो:  अस्पतालों में आक्सीजन की भारी कमी के कारण दिल्ली और हरियाणा के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। कल ही गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली पर आक्सीजन लूटने का आरोप लगाते हुए आक्सीजन टैंकरों को पुलिस सुरक्षा देने का आदेश दिया। इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने ऑक्सीजन की लूट के बाद ऑक्सीजन संकट पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से बात की है। 

गौर रहे कि कल अनिल विज ने बताया था कि हमारा एक टैंकर फरीदाबाद अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन लेकर जा रहा था, जिसे दिल्ली में सरकार द्वारा लूट लिया गया, जोकि बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से अव्यवस्था का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य मंत्री कल ही आदेश जारी कर दिए थे कि जो भी टैंकर ऑक्सीजन लेकर जाएगा, वह पुलिस एस्कॉर्ट के साथ जाएगा, ताकि ऐसी घटना दोबारा ना हो।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!