दिल्ली चुनाव से जोड़ी जा रही पीएम व हरियाणा के डिप्टी सीएम की मुलाकात

Edited By Shivam, Updated: 10 Dec, 2019 11:27 PM

pm and haryana deputy cm meet to be linked with delhi elections

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से मुलाकात की। डिप्टी सीएम व पीएम की इस मुलाकात को औपचारिक बताया जा रहा है। वहीं सूत्रों का कहना है कि दुष्यंत चौटाला की यह मुलाकात औपचारिक न होकर बल्कि दिल्ली विधानसभा...

नई दिल्ली (धरणी): हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से मुलाकात की। डिप्टी सीएम व पीएम की इस मुलाकात को औपचारिक बताया जा रहा है। वहीं सूत्रों का कहना है कि दुष्यंत चौटाला की यह मुलाकात औपचारिक न होकर बल्कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर हो सकती है। चर्चा है कि आगामी दिल्ली चुनाव में भाजपा-जजपा एक साथ चुनाव लड़ सकती है।

बता दें कि बीते दिन जेजेपी के एक वर्ष पूरे होने पर सिरसा में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने की। बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए विचार विमर्श किया गया जिसके लिए 9 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया। कमेटी जजपा के सरंक्षक डॉ अजय चौटाला को रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए फैसला लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!