पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय का घग्गर नदी से मिला शव, कल शाम से था लापता

Edited By Manisha rana, Updated: 18 May, 2022 07:22 PM

pizza delivery boy s body found in ghaggar river

रतिया के वार्ड नंबर-4 से कल सांय से लापता जागर सिंह मजहबी के 15 वर्षीय बेटे लवप्रीत सिंह उर्फ पिंकू का शव आज गुमटसर...

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : रतिया के वार्ड नंबर-4 से कल सांय से लापता जागर सिंह मजहबी के 15 वर्षीय बेटे लवप्रीत सिंह उर्फ पिंकू का शव आज गुमटसर गुरुद्वारे के पास घग्गर नदी से बरामद हो गया है।गोताखोरों ने नदी में 25 फुट की गहराई में जाकर उसका शव निकाला। शव के सिर व मुंह पर चोटों के निशान हैं। जिससे पता लग रहा  है कि लवप्रीत पर हमला कर उसे घग्गर में फैंका गया है। 

बताया जा रहा है कि लवप्रीत शिकागो पिज्जा नामक रेस्टोरेंट में पिज्जा डिलीवरी का काम करता था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अज्ञात बदमाशों ने लवप्रीत को मारपीट कर घग्गर नदी में फैंक दिया है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर के बाहर निकाला और वीरवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!