कार चालक ने 2 मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, मौके से फरार

Edited By Isha, Updated: 10 Oct, 2019 11:40 AM

pickup killed 2 motorcycles 1 youth killed 2 injured

टोहाना रोड पर पिकअप द्वारा टक्कर मारे जाने से एक युवक की मृत्यु हो गई तथा 2 घायल हो गए। मृतक की पहचान गांव डुल्ट निवासी पवन के तौर पर की गई है। वहीं घायलों के नाम राहुल व दीपक बताए गए..........

भूना (पवन) : टोहाना रोड पर पिकअप द्वारा टक्कर मारे जाने से एक युवक की मृत्यु हो गई तथा 2 घायल हो गए। मृतक की पहचान गांव डुल्ट निवासी पवन के तौर पर की गई है। वहीं घायलों के नाम राहुल व दीपक बताए गए हैं। पुलिस ने घायल राहुल के बयान पर पिकअप चालक के विरुद्ध धारा 279, 337, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

राहुल पुत्र रोशन निवासी डुल्ट ने पुलिस के समक्ष दिए बयान में बताया कि वह पेंटर का काम करता है। उसके दोस्त पवन पुत्र इमरत लाल वासी डुल्ट ने गांव ठरवी में जमीन ठेके पर ली हुई है। 8 अक्तूबर की सायं दोनों दोस्त मोटरसाइकिल पर सवार होकर ठरवी जा रहे थे। मोटरसाइकिल को पवन चला रहा था। जैसे ही वे गांव भट्टू से करीब 1 किलोमीटर बुवान की तरफ पूर्व सरपंच जोगेंद्र सिंह के खेत के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दोनों मोटरसाइकिल सहित सड़क पर जा गिरे। पिकअप चालक ने मौके से अपनी गाड़ी को भगाने का प्रयास किया। जिसके चलते गाड़ी वहां से गुजर रहे डुल्ट निवासी दीपक के मोटरसाइकिल से जा टकराई। दीपक को भी काफी चोटें आई। पिकअप चालक तीनों को घायलावस्था में सड़क पर तड़पते छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घायलों को भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां चिकित्सक ने पवन को मृत घोषित कर दिया। जबकि राहुल व दीपक को प्राथमिक उपचार मुहैया करवाकर अग्रोहा रैफर कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!