ट्रेन के नीचे आने से व्यक्ति की मौत, रोंग साइड चढ़ने की कर रहा था कोशिश

Edited By Isha, Updated: 19 Jun, 2022 04:09 PM

person dies after coming under train

ट्रेन के नीचे आने से आज 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अश्विनी कुमार पुत्र नानकचंद निवासी इंद्रपुरी मोहल्ला वार्ड नंबर 19 के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक अश्विनी कुमार हिसार के लिए के लिए चला था। सुबह जैसे

सिरसा: ट्रेन के नीचे आने से आज 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अश्विनी कुमार पुत्र नानकचंद निवासी इंद्रपुरी मोहल्ला वार्ड नंबर 19 के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक अश्विनी कुमार हिसार के लिए के लिए चला था। सुबह जैसे ही हरियाणा एक्सप्रैस की गाडी के पास पहुंचा, तो रोंग साइड से गाडी में चढऩे लगा । इतने में गाडी चल पडी और वह ट्रेन के नीचे आ गया। 

सूचना पाकर राजकीय रेलवे पुलिस सिरसा मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई शुरू की। मृतक के पास से रेलवे टिकट भी मिली जिसके अनुसार उसने सिरसा से हिसार जाना था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!