Edited By Isha, Updated: 03 Dec, 2023 11:10 AM

आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने गांव में ब्रांच खोल ली इसके लिए ढिंढोरा पीटना पड़ेगा। गांव की कमेटी
कोसली/रेवाड़ी: आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने गांव में ब्रांच खोल ली इसके लिए ढिंढोरा पीटना पड़ेगा। गांव की कमेटी को परिवार के लोगों के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी का झंडा लेकर पूरे गांव में यात्रा निकालेंगे और लोगों को बताएंगे कि गांव में आम आदमी पार्टी की ब्रांच खुल गई है। जब गांव के लोग जड़ेंगे तो उनको पता होगा कि किसके पास जाना है। इसके बाद एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाना है और उसमें लोगों को जोड़ना है। जब सभी मेंबर एक दो लोगों को जोड़ते जाएंगे तो चुनाव तक गांव से आम आदमी पार्टी के 500-600 मेंबर हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि किसान यदि ठान ले तो बंजर जमीन में भी अनाज पैदा कर देता है और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी आम घरों और किसान परिवारों से हैं। हर हालत में कोसली से जीत कर निकलेंगे। इसलिए सभी कार्यकर्ता ये जिम्मेदारी अपने कंधों पर लें। यदि कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर जीताने की जिम्मेदारी ले लें तो कोई नहीं हरा सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इमानदार लोगों की टीम बनाने और इमानदार लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। आम आदमी पार्टी एक महीने के बाद हरियाणा के हर गांव में 500-700 कार्यकर्ताओं से साथ मीटिंग करेगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा का तो सुपड़ा साफ ही है और कोसली के लोगों ने पिछली बार कांग्रेस को भी नकार दिया था। दीपेंद्र हुड्डा कहते थे रोहतक मेरा गढ़ है उनको अकेले कोसली ने समेट कर भेज दिया। इसलिए कोसली के लोग बड़े नेता को भी गिरा सकते हैं और एक आम आदमी को भी बड़ा नेता बना सकते हैं। इसलिए कोसली के लोगों को अपनी ताकत पहचाननी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिसका भी काम करने का मन है, वो हिचकना मत। जिन्होंने ने आजादी के आंदोलन में आजादी दिलाई, आज भी उनके परिवार के लोग छाती ठोक कर कहते हैं कि उनका दादा-नाना स्वतंत्रता सेनानी था। जो भी इस बदलाव के आंदोलन का हिस्सा बनेगा, जब हरियाणा में स्कूल और अस्पताल बनेंगे तो लोग पूछेंगे कि ये हरियाणा का नसीब किसने बदला तो आप छाती ठोक कर कहेंगे कि हमने बदला। इसी के लिए आम आदमी पार्टी लड़ रही है, ताकि आपके बच्चे 15-20 साल बाद लोगों को बता सकें कि इस लड़ाई में हमारे बाप दादा थे।
उन्होंने कहा कि 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और कार्यकर्ताओं का आई कार्ड ही पास है किसी भी कार्यालय में चले जाना। हर सरकारी दफ्तर में इस आई कार्ड की इज्जत होगी। इसलिए कार्यकर्ताओं को आज से ही ग्राउंड पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जो दिल्ली और पंजाब में हो रहा है ये ट्रेलर है असली फिल्म हरियाणा में सरकार बनाने के बाद दिखाई जाएगी।