Panipat: पति के काम पर जाने के बाद पत्नी ने की आत्महत्या, पहले भी कर चुकी थी कई बार कोशिश

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 08 Jan, 2025 07:18 PM

panipat wife commits suicide after husband leaves for work tried several times

पानीपत के एक गांव में महिला ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान महिला का पति काम पर गया हुआ था और उसके दोनों बच्चे ट्यूशन पढ़ने के लिए गए हुए थे। शव का अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के सौंप दिया गया।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के गांव बिंझौल में मानसिक रूप से बीमार एक महिला ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान महिला का पति काम पर गया हुआ था और उसके दोनों बच्चे ट्यूशन पढ़ने के लिए गए हुए थे। शव का अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के सौंप दिया गया। परिजन शव को झांसी स्थित अपने पैतृक गांव ले गए। जहां उसका दाह संस्कार किया जाएगा।

घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पति अखिलेश ने बताया कि वह मूल रूप से झांसी का रहने वाला है। हाल में वह पिछले कई सालों से पानीपत के गांव बिंझौल में रहता है। वह दो बच्चों का पिता है। उसकी शादी 26 वर्षीय ऊषा से करीब 8 साल पहले हुई थी। शादी के 5 साल बाद उसकी पत्नी घर में सीढ़ियों से गिर गई थी। जिस दौरान उसके दिमाग पर चोट लगी थी। तब से ही वह मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने लगी। उसका इलाज भी चल रहा था। लेकिन वह ठीक नहीं हो रही थी।

PunjabKesari

पड़ोसियों ने दी सूचना

अखिलेश ने बताया कि वह बुधवार को वह काम पर गया हुआ था और दोनों बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए हुए थे। इसी बीच उसकी पत्नी ने पंखे के हुक में कपड़े से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। बाद में इसकी सूचना पड़ोसियों ने उसे दी। सूचना मिलने के बाद वह तुरंत घर पहुंचा। आनन-फानन में उसे तुरंत फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल लाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से संबंधित थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है।

PunjabKesari

पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या की कोशिश

अखिलेश ने बताया कि उसकी पत्नी जब से मानसिक रूप से बीमार हुई है, उसने कई बार सुसाइड का प्रयास किया था। कई बार उसे परिजनों ने मौके पर ही देख लिया और आत्महत्या करने से रोक लिया। लेकिन बुधवार को वह घर पर अकेली थी, जिसके चलते उसने फांसी लगा ली।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!