अंबाला के पार्क के तालाब में मरी हुई मछलियां दिखने से हड़कंप, विज को मिली जानकारी तो अधिकारियों दिए ये आदेश

Edited By Manisha rana, Updated: 27 May, 2024 12:08 PM

panic after seeing dead fish in the pond ambala park

अंबाला छावनी में बना सुभाष पार्क बच्चों और बुजुर्गों की पसंद है। हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए इसे बनाया गया है। आज सुबह सुभाष पार्क में सैर करने आए लोग पार्क में बने तालाब को देख कर हक्के-बक्के रह गए।

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला छावनी में बना सुभाष पार्क बच्चों और बुजुर्गों की पसंद है। हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए इसे बनाया गया है। आज सुबह सुभाष पार्क में सैर करने आए लोग पार्क में बने तालाब को देख कर हक्के-बक्के रह गए। 

PunjabKesari

दरअसल तालाब में मरी हुई मछलियां पानी की सतह पर दिखाई दी और ये बात चर्चा का विषय बन गई। इस घटना की सूचना पूर्व मंत्री विज को मिली जिसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। ज्यादा जानकारी देते हुए विज ने बताया कि उन्हें सुबह तालाब में मछलियों के मरने की सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने इसकी जांच के निर्देश दिए है और इसके पीछे का कारण पता लगाया जाएगा।

मौके पर पहुंची नगर परिषद की टीम ने जांच शुरू की और इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए नगर परिषद सचिव राजेश ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि सुभाष पार्क में बने तालाब में मछलियां मरी हुई तैर रही है, जिसके बाद उन्होंने जिला मत्स्य विभाग को संपर्क किया और वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी सैंपल लिए और मछलियों को पोस्टमार्टम के लिए लेकर गए। फिलहाल रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारणों का पता लगाया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!