जान से मारने का डर दिखा बाबा ने किया था बच्चियों से दुष्कर्म, पूछताछ दौरान हुए हैरानीजनक खुलासे

Edited By Isha, Updated: 30 Jan, 2020 06:10 PM

रायपुर रानी में पड़ते त्रिलोकपुर में हिमाचल प्रदेश की दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म (Rape) के मामला में महिला पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बाबा को शुक्रवार को पंचकूला

पंचकूला(उमंग)- रायपुर रानी में पड़ते त्रिलोकपुर में हिमाचल प्रदेश की दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म  के मामला में महिला पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाबा को शुक्रवार को पंचकूला कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी ने रायपुर रानी के छोटा त्रिलोकपुर आश्रम में रेप की वारदात को अंजाम दिया था।  बता दें कि दोनों पीड़ि‍ता नाबालिग हैं। एक की उम्र 12 साल और दूसरे की 14 वर्ष है। मंगलवार देर शाम पंचकूला में महिला थाने में इस संबंध में रेप का मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी से पूछताछ दौरान हैरान कर देने वाला खुलासा सामने आया है। बाबा ने बताया कि उसने बच्चियों को भूत का डर दिखाकर रेप किया था। बाबा ने बच्चियों से कहा था कि  अगर उन्होंने उसकी बात नहीं मानी तो उनपर भूत छोड़ देगा। प्रेत भूत सब उसके वश में हैं तभी तो उसने यहां धूणा बनाया हुआ है। 


महिला थाना प्रभारी ने बताया कि हरियाणा के कालका के रायपुर रानी में छोटा त्रिलोकपुर आश्रम की यह घटना है। हिमाचल के बद्दी की दो बेटियां अपने भाईयों के साथ आश्रम में गई थी। दोनों बच्चियों का आरोप है कि दोनों के साथ तीन दिनों तक दुष्कर्म किया. इस दौरान उन्हें अलग कमरे में रखा गया और भाइयों से मिलने नहीं दिया गया। 

पीड़ित बच्चियों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया था। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग लड़कियों का कहना है कि उन्हें आश्रम में सेवा करने के लिए बुलाया गया था। एफआईआर दर्ज करने के बाद पीड़ित लड़कियों का मेडिकल करवाया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!