ओपी चौटाला का बयान, कहा-अकाली दल के साथ गठबंधन टूटा कब था(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 04 Oct, 2019 05:46 PM

हरियाणा में इनेलो और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन पर पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला ने एक ब्यान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि अकाली दल के साथ हमारा गठबंधन टूटा कब था।

सिरसा(सतनाम): हरियाणा में इनेलो और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन पर पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला ने एक ब्यान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि अकाली दल के साथ हमारा गठबंधन टूटा कब था। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रिश्ते हमारे टूटे कब, हमारे पारिवारिक रिश्ते है वो बदस्तूर जारी है। 

PunjabKesari, haryana

ओपी चौटाला ने कहा कि  चौधरी देवीलाल के बाद किसान की भलाई के काम प्रकाश सिंह बादल ने किए हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में इनेलो सरकार बनाने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल ने ट्रैक्टर को गड्डा बनाया था, उसको मोदी ने कमर्शियल बना दिया, तो फिर भाजपा के लोग किसानों के हितैषी कैसे हो सकते है। ओम प्रकाश चौटाला ने डबवाली से इनेलो उम्मीदवार डॉ सीता राम का नामांकन पत्र भी भरवाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!