अनियंत्रित कार ने सड़क पर काम कर रहे मजदूरों को रौंदा, एक की मौत

Edited By Shivam, Updated: 15 Jun, 2019 08:34 PM

one labor died in road accident car overturned after hit

करनाल के कर्ण लेक के पास हुए एक हादसे में दो मजदूरों में से एक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों मजदूर सड़क पर काम कर रहे थे, इसी बीच एक ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियत्रिंत कार ने दोनों को टक्कर मार दी। उधर, सूचना...

करनाल (केसी आर्या): करनाल के कर्ण लेक के पास हुए एक हादसे में दो मजदूरों में से एक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों मजदूर सड़क पर काम कर रहे थे, इसी बीच एक ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियत्रिंत कार ने दोनों को टक्कर मार दी। उधर, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर का शव कब्जे में लिया है, वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस हादसे में कार में सवार दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

PunjabKesari, karnal

जानकारी के मुताबिक, करनाल कर्ण लेक के एक आई 20 कार के चालक ने कार का नियंत्रण खो दिया। वहीं डिवाइडर पर दो मजदूर काम कर रहे थे, जो कार की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि कार पंजाब के पटियाला से आ रही थी। कार के चालक को नींद आने से कार का नियंत्रण खो गया। हादसा इतना भयानक था कि कार मजदूरों को टक्कर मारने के बाद एकदम उलटी होकर पलट गई। फिलहाल, पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक मजदूर बिहार राज्य का रहने वाला बताया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!