Edited By Saurabh Pal, Updated: 08 Sep, 2023 05:48 PM

जनपद से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है। जहां एक मजदूरों से भरी पिकअप को कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और करीब दर्जन भर से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
कैथल(जयपाल रसूलपुर): जनपद से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है। जहां एक मजदूरों से भरी पिकअप को कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और करीब दर्जन भर से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना पुण्डरी से लगभग चार किलोमीटर दूर नारनौल कि तरफ जा रहे 152 डी हाइवे की है। मिली जानकारी के अनुसार पिकअप में सवार मजदूर घटना के समय पिकअप में ही बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान पीछे से अनियंत्रित कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार लगभग महिला व पुरुष मिलाकर कुल 20 मजदूर पिकअप में सवार थे। वहीं घायलों को पुण्डरी सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
पिकअप पर सवार एक मजदूर राजेन्द्र ने बताया कि पिकअप में कुल 18 महिलाएं व 2 पुरूष सवार होकर 52 डी पर मजदूरी करने आए थे। वे लोग यहां बैठकर जलपान कर रहे थे कि इसी दौरान पीछे से आ रहे कैन्टर ने टक्कर मार दी। मजदूर ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि जिस कंपनी में मजदूरी करने के लिए वे लोग यहां आए थे। उस कंपनी के किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति ने हादसे के 2 घंटे बाद भी कोई खोज खबर नहीं ली।
वहीं पुण्डरी सीएचसी के डाक्टर गौरव ने बताया कि लगभग दिन के 11 बजे कुछ लोग घायलों व मृतक महिला को लेकर हास्पिटल आए थे। उन्होंने बताया कि एक पुरूष मजदूर को हेड इन्जरी हुई है। जिसे कैथल रैफर कर दिया गया है। वहीं एक महिला की इस हादसे में मौत हो गई है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)