Edited By Yakeen Kumar, Updated: 08 May, 2025 08:29 PM

अंबाला के नन्हेड़ा में मजदूरी के बहाने से चोरी करने घर में घुसे युवक ने रंगे हाथों पकड़े जाने पर महिला पर हथौड़े से वार कर दिया घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला खून से लथपथ होकर वहीं गिर गई।
अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला के नन्हेड़ा में मजदूरी के बहाने से चोरी करने घर में घुसे युवक ने रंगे हाथों पकड़े जाने पर महिला पर हथौड़े से वार कर दिया घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला खून से लथपथ होकर वहीं गिर गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने महिला को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर हमलावर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि एक युवक मजदूरी का बहाना बनाकर घर में घुसा। उस समय महिला नीना देवी घर पर अकेली थी। जब महिला को युवक की संदिग्ध गतिविधियों का अहसास हुआ और उसने शोर मचाया कर दिया। मौके पर घिरता देख आरोपी युवक ने महिला पर हमला कर दिया।
हथौड़े से किया वार
परिजनों ने बताया कि महिला के विरोध पर युवक ने पास में रखा हथौड़े से महिला के सिर पर जोरदार वार कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और तुरंत घायल महिला को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
थाना अधिकारी प्रकाश पंद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक मजदूर ने चोरी के इरादे से घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। महिला के होश में आने के बाद उसका बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान के आधार पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)