Edited By Mohammad Kumail, Updated: 11 May, 2023 08:39 PM

कुरुक्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा द केरल स्टोरी फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए मैं हरियाणा सरकार को धन्यवाद देता हूं। इसके साथ ही ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि मैं उन राज्यों की निंदा करता हूं। जिन...
कुरुक्षेत्र (रणदीप) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा कार्यालय का शुभारंभ करने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे। उद्घाटन समारोह के बाद भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी के निवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केरला फिल्म की कहानी दिल दहला देने वाली है।यह हर किसी को देखनी चाहिए। इसके साथ ही धनखड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा द केरल स्टोरी फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए हरियाणा सरकार को धन्यवाद देता हूं।
ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि मैं उन राज्यों की निंदा करता हूं। जिन राज्यों ने केरला फिल्म को अपने राज्यों में प्रतिबंधित किया है। उन्होंने कहा कि सच्चाई को छुपाया नहीं जा सकता। जिस तरह से केरला फिल्म में दिखाया गया है कि महिलाओं का ब्रेनवाश किया जा रहा है।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में ओमप्रकाश धनखड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली पसंद हैं। ओमप्रकाश धनखड़ ने हरियाणा प्रदेश में पार्टी को पन्ना प्रमुख से लेकर माइक्रो लेवल तक मजबूत किया है। हाल ही में उन्होंने हरियाणा की 90 की 90 विधानसभाओं में जाने का प्रोग्राम भी बनाया है। भारतीय जनता पार्टी इससे हरियाणा प्रदेश में और ज्यादा मजबूत होगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)