बहादुरगढ़ में फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने की लूट, व्यापारी से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार

Edited By Deepak Kumar, Updated: 08 May, 2025 08:16 PM

miscreants looted from delhi businessman in bahadurgarh news

बहादुरगढ़ में लुटेरों ने दिल्ली के एक व्यापारी से 27 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में कारोबारी की कार का पीछा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई है। लुटेरों की तलाश की...

डेस्कः बहादुरगढ़ में लुटेरों ने दिल्ली के एक व्यापारी से 27 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में कारोबारी की कार का पीछा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यापारी रोहतक से दिल्ली की तरफ अपनी कार में सवार होकर जा रहा था। लुटेरों ने उसे बहादुरगढ़ बाईपास में घेर लिया। उसकी गाड़ी रुकवाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लेने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!