अब निखरेगी खिलाड़ियों की प्रतिभा ! Haryana के इस जिले को मिली 18 नई खेल नर्सरियां...1 मई से शुरू होंगी

Edited By Krishan Rana, Updated: 30 Apr, 2026 03:58 PM

now athletes talents will flourish this district of haryana has received 18 n

हरियाणा के खेल विभाग ने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए खेल नर्सरी की दूसरी सूची जारी

हिसार (विनोद सैनी) : हरियाणा के खेल विभाग ने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए खेल नर्सरी की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में हिसार जिले को बड़ी सौगात मिली है, जहां 18 नर्सरीज विभिन्न खेलों में मिली हैं। जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि खेल विभाग द्वारा जिला हिसार के लिए यह खेल नर्सरी 1 मई से सुचारू रूप से संचालित कर दी जाएगी। 

 उन्होंने बताया कि नर्सरी संचालकों को भी आदेश जारी किए गए हैं कि वो अपने डाक्यूमेंट्स आज शाम तक तक हिसार खेल विभाग के कार्यालय में जमा करा दें और ट्रायल लेकर नर्सरियां कल से शुरू कर दें। जिला खेल अधिकारी ने कहा कि 1 मई से पोर्टल पर बच्चों की हाजरियां लगाना भी सुनिश्चित कर दें। उन्होंने कहा कि खेल नर्सरी की शुरू करके सरकार ने बड़ी अच्छी पहल की है। यह नई खेल नीति का ही परिणाम है कि ये खेल नर्सरियां चलाई जा रही हैं। 

PunjabKesari

जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि खेल नर्सरी के बच्चों को खुराक भत्ता मिलता है। 8 से 14 साल के बच्चों को 1500 रुपये और 15 से 19 साल के बच्चों को 2000 रुपये महीने का खुराक भत्ता दिया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों की खेल परफॉर्मेंस में एक अलग ही प्रभाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि हिसार ही नहीं पूरे हरियाणा प्रदेश में खिलाड़ियों के खेल का स्तर बहुत ऊंचा हुआ है। हमारे खिलाड़ी स्टेट लेवल, नेशनल लेवल और इंटरनेशनल लेवल पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)      

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!