चाचा पर गोली चलाने वाला भतीजा गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त कट्टा बरामद

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Jan, 2021 12:08 PM

nephew who fired on his uncle was arrested the bag used incident was found

पलवल पुलिस ने चाचा आरोपी को मात्र 36 घंटों के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त कट्टा बरामद कर आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया...

पलवल (ब्यूरो) : पलवल पुलिस ने चाचा पर गोली चलाने वाले आरोपी को मात्र 36 घंटों के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त कट्टा बरामद कर आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया। जांच अधिकारी संजय कूमार प्रभारी चौकी भवनकुंड पलवल ने बताया कि उन्हें दयानंद स्कूल पलवल के पास गोली चलने की सूचना मिली जहां प्रेम सिंह पुत्र कमल सिंह चौहान निवासी पलवल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया तथा गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सन्नी को सैक्टर 2 मोड़ से गिरफ्तार कर उससे वारदात में प्रयुक्त अवैध कट्टा बरामद किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने चाचा की कोई संतान ना होने पर उसके हिस्से की जमीन को हड़पने की नीयत से वारदात को अंजाम देना बताया है। आरोपी को एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी जानलेवा हमला करने के संबंध में थाना शहर पलवल में अभियोग अंकित है जिसमें वह अदालत से जमानत पर चल रहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!