लापरवाही: ट्रांसफार्मर पर चढ़ बिजली के तार बदल रहा था कर्मचारी, तभी शुरू कर दी बिजली सप्लाई...बुरी तरह झुलसा

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Feb, 2026 06:46 PM

negligence of electricity corporation in rewari

रेवाड़ी में बिजली निगम की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। कालका रोड स्थित एक ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली के तार बदलने का काम कर रहे एक कर्मचारी को उस समय करंट लग गया, जब अचानक बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी में बिजली निगम की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। कालका रोड स्थित एक ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली के तार बदलने का काम कर रहे एक कर्मचारी को उस समय करंट लग गया, जब अचानक बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई। हादसे में कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। 

जानकारी के अनुसार यह कार्य आरडीएसएस स्कीम के तहत किया जा रहा था, जिसका उद्देश्य लाइन लॉस को कम करना और बिजली निगम के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है। इसी योजना के अंतर्गत ठेकेदार के माध्यम से शहर में पुराने तार बदले जा रहे हैं। घटना के समय कर्मचारी बिजली की पोल पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहा था। इसी दौरान बिना पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल कर्मचारी को नीचे उतारा और गंभीर हालत में रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। 

वहीं स्थानीय लोगों ने बिजली निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया और न ही बिजली सप्लाई बंद रखने की उचित व्यवस्था की गई। इस लापरवाही ने एक कर्मचारी की जान को खतरे में डाल दिया। फिलहाल घायल कर्मचारी का इलाज जारी है। वहीं इस घटना के बाद बिजली निगम की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!