Edited By Deepak Kumar, Updated: 22 Apr, 2025 04:57 PM

हरियाणा की महिला पहलवान और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को भाजपा सरकार 4 करोड़ रुपये और प्लॉट देने के लिए तैयार हो गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंजूरी दी है। सीएम नायब सैनी ने विनेश की फाइल पर हस्ताक्षर किए हैं। बता दें विनेश फोगाट को...
चंडीगढ़ः हरियाणा की महिला पहलवान और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को भाजपा सरकार 4 करोड़ रुपये और प्लॉट देने के लिए तैयार हो गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंजूरी दी है। सीएम नायब सैनी ने विनेश की फाइल पर हस्ताक्षर किए हैं। बता दें विनेश फोगाट को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से प्लॉट दिया जाएगा।
गौर रहे कि पेरिस ओलंपिक में विनेश रजत पदक जीतने से चूक गई थी। उस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था कि विनेश हरियाणा की बेटी है, उनकी उपलब्धि को ओलंपिक रजत पदक विजेता के बराबर माना जाएगा। जो पुरस्कार रजत पदक विजेता दिया जाता है, वे सारे सम्मान विनेश को दिए जाएंगे। हालांकि यह मामला सरकार की नीति के अंतर्गत नहीं आता है। मगर मंत्रिमंडल ने विनेश के केस को विशेष मानते हुए सभी पुरस्कार देने का फैसला किया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)