Haryana Election: अलग अंदाज में वोट डालने पहुंचे सांसद नवीन जिंदल, किया मतदान

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Oct, 2024 10:31 AM

naveen jindal arrived on a horse to cast his vote

कुरुक्षेत्र के मोहन नगर स्थित गीता विद्या मंदिर में बने मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर पहुंचे।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान  जारी। सुबह से ही लोगों की लंबी लाइनें लग गई। शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटिंग के लिए बीस हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कार्यवाहक सीएम नायब सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चाैटाला और कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा समेत सभी बड़े नेताओं ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया। 

वहीं कुरुक्षेत्र के मोहन नगर स्थित गीता विद्या मंदिर में बने मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर पहुंचे। इस पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और कहा कि नियमों का उल्लंघन कर प्रचार किया जा रहा है। विरोध के बाद नवीन जिंदल घोड़े से उतर गए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!