गांव वजीराबाद पहुंचने पर नवीन गोयल का हुआ भव्य स्वागत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 18 Jul, 2024 07:17 PM

naveen goyal received a grand welcome on reaching village wazirbad

गांव वजीराबाद में उस वक्त फूलों की बारिश हो गई जब भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल यहां पहुंचे। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे नवीन गोयल का ग्रामीणों ने भव्य तरीके से स्वागत किया। इस दौरान नवीन गोयल के समर्थन में लोगों ने...

गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव वजीराबाद में उस वक्त फूलों की बारिश हो गई जब भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल यहां पहुंचे। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे नवीन गोयल का ग्रामीणों ने भव्य तरीके से स्वागत किया। इस दौरान नवीन गोयल के समर्थन में लोगों ने जोरदार नारे भी लगाए।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश संयोजक ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही वह वजीराबाद के लोगों को मुख्यमंत्री से मिलवाएंगे ताकि मुख्यमंत्री के स्तर पर होने वाले कार्य वह जल्द ही पूरे करा सकें। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं से लोगों ने नवीन गोयल को अवगत कराया जिन्हें जल्द ही पूरा कराने का उन्होंने आश्वासन दिया। 

 

दरअसल, जनसंवाद की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक नवीन गोयल गांव वजीराबाद पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से रूबरू होते हुए भाजपा की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर कैनविन फाउंडेशन के सहयोग से न केवल स्वास्थ्य सुविधाएं गुड़गांव वासियों को उपलब्ध कराई हैं बल्कि 400 से ज्यादा युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराया है। कैनविन कौशल केंद्र के जरिए महिलाओं को भी सशक्त बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!