नारकोटिक्स ब्यूरो की केमिस्ट शॉप संचालकों के साथ हुई बैठक, साथी एप को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 08 Dec, 2022 11:54 PM

जिले के नई पुलिस लाइन में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के द्वारा ली गई केमिस्ट शॉप संचालकों की मीटिंग की गई।
फतेहाबाद(रमेश): जिले के नई पुलिस लाइन में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के द्वारा ली गई केमिस्ट शॉप संचालकों की मीटिंग की गई। इस दौरान साथी ऐप लांच को लेकर कड़े दिशा- निर्देश दिए गए है। इससे केमिस्ट शॉप में मिलने वाली एनआरएस यानी नशीली दवाओं पर शिकंजा कसा जाएगा।
बता दें कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के द्वारा फतेहाबाद के सभी केमिस्ट शॉप संचालकों की मीटिंग ली गई। इस मीटिंग में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एसपी दीपक कुमार के द्वारा केमिस्ट शॉप संचालकों को उचित दिशा निर्देश दिए गए। पूरे हरियाणा में केमिस्ट शॉप संचालकों के लिए साथी ऐप लांच की जा रही है। सोनीपत में इस ऐप को लॉन्च कर दिया गया है और इसका ट्रायल चल रहा है, बाकी जिलों में इसे जल्द लांच किया जाएगा।
इस ऐप के माध्यम से केमिस्ट शॉप संचालक एनआरएक्स यानी नशीली दवा अगर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को देते हैं तो उसका डाटा तुरंत साथिया पर अपलोड करना होगा। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि साथी ऐप को लेकर आज केमिस्ट शॉप संचालकों को जागरूक किया गया है और इस ऐप के माध्यम से मेडिकल में मिलने वाली नशीली दवाओं पर शिकंजा कसा जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

रेवाड़ी में अवैध होर्डिंग्स बने जानलेवा, प्रशासन पर उठे सवाल; DC ने जांच के दिए निर्देश

पानीपत में देर रात SP का बड़ा एक्शन, नाकों पर पहुंच किया औचक निरीक्षण; पुलिसकर्मियों को दिए सख्त...

मानसून से पहले जलभराव की तैयारियों की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे MCG कमिश्नर, ये दिए निर्देश

नशा तस्करी के खिलाफ नारकोटिक्स विभाग की गुड़गांव में बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं के साथ एक काबू

हांसी में जिम संचालक मर्डर केस, पुलिस ने जारी की आरोपियों की फोटो

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व MLA छौक्कर से पूछा, "पैसे लेकर भी फ्लैट्स नहीं दिए, अब बताओ कैसे लौटाओगे...

BK अस्पताल में फिर शर्मसार हुई इंसानियत, शव वाहन नहीं मिला तो सब्जी वाले ठेले पर लाश ले गए परिजन

नशा तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला, महिलाओं ने दातों से काटा...पथराव कर आरोपी को छुड़ा ले गए...

पानीपत में मां के सामने मासूम का अपहरण, पिस्तौल दिखाकर घर से उठा ले गए बदमाश; CCTV में कैद वारदात

हांसी में जिम संचालक की हत्या का मामला, SP बोले- पुलिस 4 एंगल से कर रही मामले की जांच