टोने-टोटके से बीमारी ठीक करने के नाम पर करवाते थे धर्म परिवर्तन, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Edited By Isha, Updated: 09 Dec, 2025 08:33 AM

name of curing illness through sorcery they used to get religious conversion

टोने-टोटके से लोगों की बीमारी ठीक करने के नाम पर धर्म परिवर्तन करवाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि दिल्ली के सीमापुरी निवासी सैमुअल नाम का व्यक्ति कॉलोनी में आर्थिक

फरीदाबाद: टोने-टोटके से लोगों की बीमारी ठीक करने के नाम पर धर्म परिवर्तन करवाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि दिल्ली के सीमापुरी निवासी सैमुअल नाम का व्यक्ति कॉलोनी में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का झांसा देकर धर्म परिवर्तन करवाता है। विजय शंकर यादव नाम के युवक ने पुलिस को बताया वह कॉलोनी के अधिकांश व्यक्ति को जानते हैं। आरोप है कि दिल्ली के सीमापुरी निवासी सैमुअल नामक व्यक्ति करीब एक साल से संतोष नगर आता है। 

वह स्थानीय युवक के साथ मिलकर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के घर जाकर तरह-तरह का सब्जबाग दिखाकर पैसे देने के साथ टोटके से बीमारी ठीक करने और पैसे देने का लालच देता है। लोगों में एक धर्म से जुड़े धार्मिक ग्रन्थ भी वितरित करता है। शिकायकर्ता अनुसार रविवार सुबह भी एक घर में करीब 10-12 लोगों के बीच बैठकर यही काम कर रहा था और टोना-टोटका कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पहुंची क्राइम ब्रांच और स्थानीय थाना की पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सैमुअल को गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!