प्रेमी ‘दगाबाज’ निकला तो 3 बच्चों की मां ने उठाया खौफनाक कदम, बच्चों की भी नहीं की परवाह

Edited By Isha, Updated: 10 Aug, 2019 02:10 PM

mother of 3 children dies by eating poison

जिसके लिए सब कुछ छोड़ा, उसी ने मेरे... वाला गाना, 3 बच्चों की मां पर पूरी तरह से फिट बैठा तो महिला अपने पे्रमी की बेवफाई को बर्दाश्त नहीं कर पाई और मायके में जहर खाकर अपनी जान दे दी। महिला

पानीपत (संजीव) : जिसके लिए सब कुछ छोड़ा, उसी ने मेरे... वाला गाना, 3 बच्चों की मां पर पूरी तरह से फिट बैठा तो महिला अपने पे्रमी की बेवफाई को बर्दाश्त नहीं कर पाई और मायके में जहर खाकर अपनी जान दे दी। महिला के मायके वाले मृतका के शव को लेकर महिला की ससुराल पहुंचे। मृतक महिला अपने पीछे पति, 3 मासूम बच्चे छोड़ गई है। वहीं, परिजनों ने महिला का शव उसके प्रेमी के घर के आगे रखकर प्रदर्शन भी किया तथा उसकी मौत के पीछे उसी को जिम्मेदार ठहराया। इस पूरे प्रकरण की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. बिजेंद्र सिंह, थाना सैक्टर 13-17 के प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बारीकी से मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि डी.एस.पी. के सख्त कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद परिजन माने। उसके बाद ही मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।

थाना सैक्टर 13-17 क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी 3 बच्चों की मां (30) का पड़ोस में ही बिजली की दुकान चलाने वाले 22 वर्षीय युवक शंटी से एक साल पहले अफेयर शुरू हो गया। पति के काम पर चले जाने के बाद दोनों एक दूसरे से मिलते और दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खानी शुरू कर दी। अक्सर दोनों के बीच फोन पर भी काफी बातें होती रहती थी। दोनों के बीच का यह प्यार इस कद्र परवान चढ़ा कि लोक लाज को त्याग कर महिला ने युवक के साथ भागकर शादी करने का फैसला कर लिया। गत 12 जुलाई को जब महिला का पति हुडा सैक्टर 25 में मजदूरी करने के लिए गया हुआ तो दिन के करीब 11 बजे महिला अपनी 2 बेटियों 11 साल, 8 साल व एक 4 साल के बेटे को साथ लेकर प्रेमी शंटी के साथ घर से फरार हो गई।

शाम को पति जब घर लौटा तो पड़ोस में युवक की दुकान बंद देख व पत्नी के बच्चों के भी गायब होने पर व्यक्ति ने थाना सैक्टर 13-17 पुलिस को युवक के खिलाफ शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी। करीब 12 दिन बाद पुलिस ने युवक व महिला को चंडीगढ़ से बरामद कर लिया। दोनों को लेकर पुलिस पानीपत पहुंची। जहां पर महिला का मैडिकल परीक्षण करवाने उपरांत उसके मैजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज करवाए गए।

घर का ताला लगा युवक फरार
महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम उपरांत मृतका के परिवार वाले उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए उसकी ससुराल में लेकर पहुंचे। वहीं महिला द्वारा जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का समाचार जैसे ही युवक शंटी के पास पहुंचा तो वह अपनी दुकान व घर को ताला लगाकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा गांव में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 

प्रेमी ने रिश्ते की खबर दी तो हुई टैंशन
इसी दौरान करीब 2 दिन पहले हुई बातचीत ने प्रेमी शंटी ने महिला को बताया कि उसका अब घर वालों ने रिश्ता कहीं ओर कर दिया है। इसीलिए वह अब उसके पास फोन मत किया करे। अब वह अपनी होने वाली पत्नी के साथ अपना पूरा जीवन व्यतीत करेगा। युवक के इस प्रकार के व्यवहार से महिला को काफी टैंशन हो गई। जिसके चलते उसने अपने मायके में ही कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर महिला को कुरुक्षेत्र के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन महिला ने हालत बिगडऩे पर दम तोड़ दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!