Rain Alert In Haryana: हरियाणा में मानसून फिर हुआ सक्रिय, अगले 3 दिन तक भारी बारिश की संभावना

Edited By Deepak Kumar, Updated: 21 Jul, 2025 05:03 PM

monsoon active again in haryana heavy rain alert for 3 days

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम वैज्ञानिक डॉ मदन लाल खिचड़ ने बताया कि मानसून की सक्रियता से पूरे प्रदेश में आज से बारिश की संभावना बन रही है।

हिसार (विनोद सैनी) : प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। अगले 3 दिन तक बारिश की पूरी संभावना जताई गई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम वैज्ञानिक डॉ मदन लाल खिचड़ ने बताया कि मानसून की सक्रियता से पूरे प्रदेश में आज से बारिश की संभावना बन रही है। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली हवाओं के ना आने की वजह से मानसून की सक्रियता पिछले दिनों कम रही। अरब सागर से नमी वाली हवाओं के आने से आज उत्तरी हरियाणा व कल दक्षिणी पश्चिमी हरियाणा में अच्छी बारिश देखी जा सकती है।

अगले 3 दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना

डॉ. मदन लाल ने बताया कि अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। इन दिनों में प्रदेश के कुछ एक जिलों में तेज बारिश भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि इन दिनों प्रदेश में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट दर्ज की जा सकती है। 

किसानों को दी सलाह

किसानों को सलाह देते हुए मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बारिश के इस मौसम में फसलों में कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है। किसानों को लगातार अपनी फसलों की निगरानी करते रहना चाहिए। फसलों में कीटों का प्रकोप होने पर कृषि वैज्ञानिकों के सलाह अनुसार कीटनाशक का छिड़काव कर सकते हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!