अनिल विज के पास शिकायत लेकर पहुंचे विधायक देवेंद्र बबली, जानिए क्या है पूरा मामला(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 30 Jan, 2020 09:40 AM

सरकारी सिस्टम से असंतुष्ट सहयोगी जजपा के विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने गृह मंत्री अनिल विज के दरबार में आपबीती सुनाई। इससे पहले महम से निर्दलीय विधायक बलराज सिंह कुंडू भी......

चंडीगढ़ (पांडेय) : सरकारी सिस्टम से असंतुष्ट सहयोगी जजपा के विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने गृह मंत्री अनिल विज के दरबार में आपबीती सुनाई। इससे पहले महम से निर्दलीय विधायक बलराज सिंह कुंडू भी पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ शिकायतों का पुलिंदा दे चुके हैं। बबली ने टोहाना क्षेत्र में बढ़ते नशे और पुलिस अफसरों की कार्यशैली का मुद्दा रखा।

हालांकि उनके निशाने पर विरोधी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला रहे लेकिन गृह मंत्री ने राजनीति से हटकर बातों को सुना और समाधान का भरोसा दिया। बता दें कि बबली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बराला को हराकर विधायक चुने गए हैं। दरअसल बबली कई दिन से राजनीतिक विरोधी एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला पर निशाना साध रहे हैं। बबली ने कहा कि कुछ लोगों के प्रभाव के कारण फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अफसर फोन नहीं उठाते। रात में थानों में गलत काम हो रहे हैं और नशे की बिक्री अब पहले से ज्यादा हो गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!