लापता हुए व्यक्ति की गांव में कुएं में मिली लाश, पीजीआई में हुआ पोस्टमार्टम

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Oct, 2020 01:10 PM

missing person s body found in a well in village post mortem in pgi

गांव हरिपुर निवासी दस दिन पहले लापता हुए 25 वर्षीय व्यक्ति की लाश गांव के ही कुएं में तैरती हुई मिली। औद्योगिक थाना पुलिस ने शव को कुएं से निकलवा कर पीजीआई ...

भिवानी : गांव हरिपुर निवासी दस दिन पहले लापता हुए 25 वर्षीय व्यक्ति की लाश गांव के ही कुएं में तैरती हुई मिली। औद्योगिक थाना पुलिस ने शव को कुएं से निकलवा कर पीजीआई में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। गांव हरिपुर निवासी राखी ने पुलिस को बताया कि उसका पति 5 अक्तूबर को अचानक घर से लापता हो गया था। उसे काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला। यहां तक की पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। वीरवार को एक व्यक्ति की लाश गांव के ही कुएं में तैरते हुए मिली।

ग्रामीणों ने उसकी सूचना औद्योगिक थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। पुलिस द्वारा शव को ग्रमीणों की मदद से किसी तरह बाहर निकाला। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षिप्त हालत में था। शव को सामान्य अस्पताल लाया गया। वहां से चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया। औद्योगिक थाना प्रभारी पवन ने बताया कि पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर स्वजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने उसकी पत्नी के बयान पर इतफाकिया मौत की कार्रवाई की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!