टैक्सी स्टैंड पर बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की माैत, दूसरा घायल(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 09 Feb, 2020 04:18 PM

हिसार के टैक्सी स्टैंड आज उस समय हड़कंप मच गया जब  तीनों अज्ञात बदमाशों ने  ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर 2 व्यक्तियों को घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अज्ञात मौके से फरार हो

हिसार(विनोद): हिसार में क्रांति पार्क के पास टैक्सी स्टैंड के नजदीक दिन दहाड़े बदमाशों ने एक युवक की गोलियां मार कर हत्या कर दी, जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी संजय व डीएसपी अशोक मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

PunjabKesari


जानकारी के अनुसार रविवार को राजू सैनी और कुलदीप सहित अन्य युवक टैक्सी स्टैंड के पास बैठे ताश खेल रहे थे। इसी दौरान तीन युवक बाइक लेकर मौके पर पहुंचे। तीनों युवक बाइक खड़ी करके ताश खेलने वाले राजू सैनी सैनी के पास पहुंचे। इसके बाद तीनों युवकों ने पिस्तौल से राजू सैनी पर लगभग दो दर्जन फायर की। जिससे राजू सैनी और कुलदीप घायल हो गए। राजू सैनी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।     

PunjabKesari
मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पाल में रखवाया गया। जबकि पुलिस ने घायल युवक कुलदीप को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर नाकेबंदी करके एरिया को घेर लिया और मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने मौके से लगभग दो दर्जन गोली के खोल बरामद किए हैं। 

डीएसपी संजय ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारी गई है। पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है, सीआईए की टीम हत्यारों को पकडऩे के लिए तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि मरने वाले युवक के खिलाफ भी अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!