करनाल में लूट के इरादे से बदमाश ने 2 पेट्रोल पंपों पर चलाई गोलियां, दो लोग घायल, CCTV में कैद हुआ आरोपी

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Nov, 2022 08:41 AM

miscreant opened fire at two petrol pumps

सीएम सिटी करनाल में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहा है ताजा मामला करनाल के मेरठ रोड पर देर रात देखने को मिला जहां स्कूटी पर सवार होकर नकाबपोश बदमाश...

करनाल : सीएम सिटी करनाल में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहा है ताजा मामला करनाल के मेरठ रोड पर देर रात देखने को मिला जहां स्कूटी पर सवार होकर नकाबपोश बदमाश ने लूट के इरादे से दो अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर गोलियां चला दी। हमला करते हुए बदमाश की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि लुटेरे बदमाश ने पहले लूट के इरादे से एक पेट्रोल पंप पर बैठे ट्रक मालिक को लूट के इरादे से गोलियां मारकर घायल कर दिया। वहां से फरार होकर बदमाश ने कुछ ही दूरी पर दूसरे पेट्रोल पंप पर भी वहां पर मौजूद चौकीदार को भी गोली मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। बदमाश हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

थाना इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप पर बदमाश द्वारा गोली चलाने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमले में दो लोग घायल हुए है। एक को दो गोलियां लगी है तो दूसरे को एक गोली लगी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!