पानी में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Jun, 2022 08:29 PM

minor girl dies due to drowning in water

गांव रिठौज में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची घर में ही बने पानी के छोटे कुंडे में नहाते समय गिर गई और जब तक परिजन उसे देख पाते, बच्ची की डूबने से मौत हो चुकी थी।

गुड़गांव, (पवन कुमार सेठी): गांव रिठौज में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची घर में ही बने पानी के छोटे कुंडे में नहाते समय गिर गई और जब तक परिजन उसे देख पाते, बच्ची की डूबने से मौत हो चुकी थी। हालांकि बच्ची को आसपास के डाक्टरों को भी दिखाया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


रिठौज निवासी भुरू गुड़गांव में जॉब करता है। वह रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर था। शाम करीब छह बजे काव्या (डेढ वर्ष) घर में ही बने कुंडे पर नहाने गई थी, जहां बच्ची अचानक कुंडे के अंदर गिर गई और वहीं डूब गई। बच्ची की मां को कुछ देर बाद जब बच्ची कहीं दिखाई नहीं दी तो इधर-उधर तलाशा, लेकिन घर के कुंडे में ही डूबी मिली। परिजनों ने बताया कि बच्ची को सबसे पहले गांव के जीवन अस्पताल में लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!