पंजाब व हरियाणा के किसान नेताओं की हुई अहम बैठक, 4 जनवरी को टोहाना महापंचायत में लिए जाएंगे ये फैसले

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 01 Jan, 2025 07:42 PM

meeting of farmer leaders of punjab and haryana tohana mahapanchayat

शहर के रेलवे रोड़ स्थित अग्रवाल भवन में भारतीय किसान यूनियन व संयुक्त किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष..

टोहाना (सुशील सिंगला) : शहर के रेलवे रोड़ स्थित अग्रवाल भवन में भारतीय किसान यूनियन व संयुक्त किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह नैन ने की। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस बैठक में 4 जनवरी को टोहाना में होने वाली महापंचायत को लेकर अनाज मंडी स्थल का जायजा लिया। इस महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा की एक्टिव 15 मेंबर कमेटी मुख्य वक्त के तौर पर भाग लेगी तथा केंद्र सरकार की नई किसान नीति का विरोध किया जाएगा। 

PunjabKesari

झूठ बोल रहे हैं सीएमः नैन

किसान नेता ने कहा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हरियाणा में एमएसपी दिए जाने के बयान पर कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री जनता को गुमराह करने के लिए झूठ बोल रहे हैं क्योंकि हरियाणा में धान की फसल पर कहीं भी किसानों को एमएसपी नहीं दी गई है। पत्रकारों से बातचीत में किसान नेता रतन सिंह मान ने कहा कि 4 जनवरी को टोहाना की अनाज मंडी में किसान महापंचायत की जाएगी। जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कमेटी मुख्य रूप से भाग लेगी और सरकार द्वारा लाई जा रही नई किसान नीति का विरोध किया जाएगा। 

PunjabKesari

पंजाब के मोगा में होगी बड़ी पंचायत

उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को गुमराह करने के लिए एमएसपी देने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, जबकि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है। मान ने कहा कि 4 जनवरी को टोहाना की महापंचायत के बाद 9 जनवरी को पंजाब के मोगा में एक बड़ी पंचायत आयोजित की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!