हरियाणा के इस जिले से राजस्थान के रामदेवरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू, जानें क्या है टाइमिंग

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Aug, 2025 01:36 PM

direct bus service started from fatehabad to ramdevra in rajasthan

फतेहाबादवासियों के लिए राहत की खबर आई है। फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के रामदेवरा के लिए सीधी बस शुरू हो गई है। इस बस की शुरुआत से रामदेवसरा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के चेहरे खुशी से खिल गए।

हरियाणा डेस्क : फतेहाबादवासियों के लिए राहत की खबर आई है। फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के रामदेवरा के लिए सीधी बस शुरू हो गई है। इस बस की शुरुआत से रामदेवसरा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के चेहरे खुशी से खिल गए। अब वह बस से सीधा बाबा रामदेव जी के मंदिर में पहुंच सकेंगे। यह बस धांगड़, खाराखेड़ी, भट्टू, चौपटा, बीकानेर होते हुए रामदेवरा पहुंचेगी। 

जानें क्या है बस की टाइमिंग 

  1. यह बस फतेहाबाद से रामदेवरा के लिए सुबह 8:10 बजे रवाना होगी। 
  2. खाराखेड़ी से रामदेवरा के लिए सुबह 8:35 बजे रवाना होगी। 
  3. भट्टू से रामदेवरा के लिए  सुबह 9:30 बजे रवाना होगी। 
  4. चौपटा से रामदेवरा के लिए  सुबह 10:00 बजे रवाना होगी। 
  5. बीकानेर से रामदेवरा के लिए शाम 5:30 बजे रवाना होगी। 
  6. रामदेवरा पहुंचने का समय: रात 10:00 है। 

वहीं वापसी के समय बस सुबह 8:10 बजे रामदेवरा से फतेहाबाद के लिए रवाना होगी। बीकानेर से दोपहर 1:00 बजे चलेगी। फिर फतेहाबाद में रात 10:00 बजे पहुंचेगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!