Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 14 Jul, 2025 10:18 PM

भूजल संकट और शहरी जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने एक अभिनव और पर्यावरण हितैषी पहल की है। वर्षा जल को संरक्षित करने, जलभराव को कम करने और गिरते भूजल स्तर को पुन: भरने के उद्देश्य से नगर निगम ने मॉड्यूलर रेनवॉटर हार्वेस्टिंग...
गुड़गांव, (ब्यूरो): भूजल संकट और शहरी जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने एक अभिनव और पर्यावरण हितैषी पहल की है। वर्षा जल को संरक्षित करने, जलभराव को कम करने और गिरते भूजल स्तर को पुन: भरने के उद्देश्य से नगर निगम ने मॉड्यूलर रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का प्रस्ताव तैयार किया है। यह प्रणाली न केवल आसान इंस्टॉलेशन के लिए जानी जाती है, बल्कि यह कम जगह में फिट होने की वजह से शहरी क्षेत्रों, पार्कों, ग्रीन बेल्ट और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयुक्त है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
प्रणाली की प्रमुख विशेषताएं
नगर निगम द्वारा प्रस्तावित मॉड्यूलर रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की विशेषताओं में मुख्य रूप यह वर्षा जल का संग्रहण और पुनर्भरण करने में मदद करेगी, जिससे नागरिकों को जलभराव से राहत मिलेगी। यह प्रणाली पर्यावरण-अनुकूल और स्थान की बचत करने वाली है और यह पार्क, ग्रीन बेल्ट और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर त्वरित स्थापना की जा सकती है।
प्रस्तावित प्रणाली की प्रेजेंटेशन नगर निगम गुरुग्राम की वेबसाइट पर उपलब्ध
नगर निगम द्वारा इस प्रस्तावित प्रणाली की प्रेजेंटेशन भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे नागरिक यह समझ सकें कि यह कैसे कार्य करता है और इसे कैसे अपनाया जा सकता है। प्रेजेंटेशन नगर निगम गुरुग्राम की वेबसाइट पर उपलब्ध है। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा इस परियोजना पर नागरिकों की प्रतिक्रिया सुझाव मांगे गए हैं। नागरिक 21 जुलाई शाम 5 बजे तक ईमेल eeh2@mcg.gov.in पर भिजवाएं। यह रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम गुरुग्राम के टिकाऊ और जल सुरक्षित भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।