विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष के लोगों पर जहर पिलाने का आरोप

Edited By Isha, Updated: 21 Sep, 2019 01:41 PM

married woman s death accusations of poisoning the in laws

भिवानी के गांव दिनोद की 20 वर्षीय सुमन ने यहां एक निजी अस्पताल में जहर के प्रभाव के कारण दम तोड़ दिया है। मृतका के भाई ढाणा कलां निवासी प्रमोद ने आरोप लगाया कि 5 ससुरालजनों ने जहर......

हिसार (ब्यूरो): भिवानी के गांव दिनोद की 20 वर्षीय सुमन ने यहां एक निजी अस्पताल में जहर के प्रभाव के कारण दम तोड़ दिया है। मृतका के भाई ढाणा कलां निवासी प्रमोद ने आरोप लगाया कि 5 ससुरालजनों ने जहर पिलाकर सुमन की हत्या की है।

भिवानी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।परिजनों ने बताया कि सुमन की शादी 9 साल पहले की थी। उसके 2 बच्चे हैं। दिनोद में रह रही सुमन के जेठ अजमेर ने वीरवार को मायका पक्ष के लोगों के पास फोन किया। उसने बताया कि सुमन की तबीयत खराब हो गई है और वह हिसार के अस्पताल में दाखिल है।

मृतक के भाई प्रमोद ने बताया कि वह अस्पताल में पहुंचा तो सुमन ने बताया कि उसको 5 ससुरालजनों ने जबरदस्ती जहर पिलाया है। विवाहिता ने रात को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को सिविल अस्पताल में किया गया। भिवानी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!