पलवल में विवाहिता ने की आत्महत्या, 1 अप्रैल को ही मनाया था बेटे का पहला जन्मदिन

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 08 Apr, 2025 09:44 PM

married woman commits suicide in palwal celebrated son s first birthday

पलवल में विवाहिता ने घर गृहस्थी के तानों और आए दिन के झगड़ों से तंग आकर घर के अंदर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका ने इसी महीने अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया था। वहीं मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर हत्या व दहेज का आरोप...

पलवल (गुरुदत्त गर्ग) : पलवल में विवाहिता ने घर गृहस्थी के तानों और आए दिन के झगड़ों से तंग आकर घर के अंदर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका ने इसी महीने अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया था। वहीं मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर हत्या व दहेज का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से मथुरा जिले के रहने वाले दाऊजी ने अपनी बेटी चंचल की शादी 7 दिसंबर 2022 को पलवल के कुशल गांव निवासी बलवंत सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह के साथ की थी। साथ में अपनी छोटी बेटी चंचल की शादी हुई इसी परिवार में कर दी थी, लेकिन छोटी बेटी का गौना नहीं किया था। चंचल एक बेटे को भी जन्म दिया, जिसका 1 अप्रैल 2025 को पहला जन्मदिन मनाया था।

PunjabKesari

दोनों भाइयों का हुआ था झगड़ा

बीती 7 अप्रैल को बलवंत सिंह का उसके अपने छोटे भाई कर्मबीर के साथ झगड़ा हुआ था। चंचल ने दोनों भाइयों को समझने की कोशिश की तो दोनों भाइयों ने अपने झगड़े का गुस्सा चंचल पर उतार दिया और उसके साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी। इसके बाद चंचल ने अपनी ताई को फोन करके भाई को अपने ससुराल में आने को भी कहा था, लेकिन उससे पहले ही निराश होकर पंखे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

वहीं परिजनों का कहना है कि उसकी बहन की दहेज के लिए ससुराल वालों ने हत्या की है। जिन पर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने बताया कि 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ दहेज और हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!